Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
U19 Asia Cup 2024: ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल के लिए दोनों टीमें तय हो गई हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। हालांकि फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद फैंस का फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखें का सपना टूट गया। भारत का मुकाबला अब बांग्लादेश से होना है।
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अब उसकी नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी। 2023 में बांग्लादेश ने UAE को हराकर U19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया को भी बांग्लादेश के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।
ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप में सभी की निगाह वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया था। उनकी तूफानी पारी की वजह से भारत ने लक्ष्य को 170 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था। उन्होंने केवल 36 गेंदों पर 67 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में ही फिफ्टी बना दी थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
ACC MEN’S U19 ASIA CUP 2024 | Semi-Final
Bangladesh U19 🆚Pakistan U19Bangladesh Won by 7 Wickets 💥👏
PC: CREIMAS Photography#BCB #Cricket #ACC #ACCMensU19AsiaCup pic.twitter.com/v8Onvgq9O0
---विज्ञापन---— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) December 6, 2024
सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम 47 ओवर में 173 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 23।2 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।गौरतलब है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
High quality bowling lineup Team out of tournament U19 Asia Cup 2024 Against low quality bowling lineup Bangladesh 🤐🤐
About #Sooryavanshi Price
Kuch nhi bolna uski Batting ne proof kr diya ☺️☺️#PAKvsIND #pakvind #INDvsAUS #AUSvIND #AsiaCup #IPLauctions2025 https://t.co/nePZwJUaH1 pic.twitter.com/lypTOxlUgc— Sanju (@sanjubalaut) December 6, 2024
---विज्ञापन---
ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला 8 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं फैंस सोनी लिव एप और वेबसाइट पर भी इस मैच को देख सकते हैं। वहीं, टीम इंडिया की निगाह 9वीं बार खिताब पर कब्जा करने की होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।