T20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले उलटफेर, इन 2 टीमों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर किया था सबको हैरान

T20 World Cup: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम छोटी या बड़ी नहीं होती और कई छोटी टीमें बड़ी टीमों को मातकर उलटफेर कर चुकी हैं. तो चलिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हुए 5 सबसे चौंकाने वाले उलटफेर पर एक नजर डालते हैं.

T20 World Cup

T20 World Cup

5 Most Shocking Upsets in T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिकेट फैंस को कई चौंकाने वाले रिजल्ट देखने को मिले हैं, क्योंकि इस फॉर्मेट में कोई भी टीम छोटी या बड़ी नहीं होती. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें अक्सर टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जाती हैं, लेकिन कभी-कभी कमजोर मानी जाने वाली टीमें भी शानदार और निडर प्रदर्शन कर सबको चौंका देती हैं.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बार छोटी टीमों ने बड़ी टीमों को धूल चटाकर बड़ा उलटफेर किया है. 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को दो बार छोटी टीमों ने हार झेलनी पड़ी है. तो चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे चौंकाने वाले उलटफेर के बारे में.

विज्ञापन

1. अमेरिका बनाम पाकिस्तान (2024)

2024 टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली USA की टीम ने टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को मात देकर सबको चौंका दिया था. उस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अमेरिका ने भी 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मैच टाई कर दिया. इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां अमेरिका ने 18 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 13 रन बनाकर बिखर गई और अमेरिका ने 5 रन से मैच जीत लिया.

2. अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)

अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को एक बड़ी ताकत के रूप में उभारा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराना उनके इतिहास का सबसे बड़ा पल था. अफगानिस्तान ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. उस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 127 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने में बड़ी भूमिका निभाई और अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा.

विज्ञापन

3. जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (2022)

पाकिस्तान की टीम अक्सर उलटफेरों का शिकार होती रही है और 2022 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार सबसे दर्दनाक थी. उस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 130 रन बनाए थे और पाकिस्तान की जीत आसान लग रही थी. लेकिन इतने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से सजी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच बायकॉट के ऐलान के बाद फंसा पाकिस्तान! करोड़ों का नुकसान तय, सामने आए 7 बड़े अपडेट

4. नामीबिया बनाम श्रीलंका (2022)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नामीबिया ने एशिया कप जीतकर आई श्रीलंका की टीम को पटखनी देकर सबको हैरान कर दिया था. उस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 108 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

विज्ञापन

5. नीदरलैंड बनाम इंग्लैंड (2009)

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे पहला बड़ा उलटफेर 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स के मैदान पर देखने को मिला था. टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ही नीदरलैंड ने मेजबान इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सबको सन्न कर दिया. उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे, जिसके जवाब में डच टीम ने आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से यादगार जीत हासिल कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ