IND vs AUS PM XI: इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में भरी हुंकार, फेल हुए रोहित-सिराज

IND vs AUS PM XI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा।

IND vs AUS (23)

IND vs AUS PM XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन के बीच 1 दिसंबर को पिंक बॉल से अभ्यास मैच खेला गया। बारिश के कारण दो दिवसीय टेस्ट मैच को 46 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी। भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने हुंकार भरी। इन खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन को 6 विकेट से रौंद दिया। जबकि कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज फेल हो गए।

विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों ने किया शानादार प्रदर्शन

अभ्यास मैच में भारत की ओर से हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेकर कोहराम मचा दिया। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 ओवर से पहले ही ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने  भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 59 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल 44 गेंदों में 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दोनों ने कमाल का इंटेट दिखाया। इससे पहले राहुल और जायसवाल की सलामी जोड़ी का कमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में देखने को मिला था। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में 201 रनों की साझेदारी की थी।

वहीं शुभमन गिल ने भी शानदार कमबैक किया। गिल चोट की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। लेकिन अभ्यास मैच के जरिए गिल ने वापसी की और टीम इंडिया के लिए 62 गेंदों में 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। गिल ने इस दौरान 7 चौके जड़े थे। इसके अलावा नितीश रेड्डी ने भी 32 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और भारत की लीड में अहम किरदार प्ले किया।

विज्ञापन

रोहित-सिराज का खराब प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन ने 43.2 ओवर में 240/10 रन बनाए थे। अपनी गेंदबाजी के दौरान सिराज ने खासा प्रभावित नहीं किया। सिराज ने 7 ओवर में 18 रन खर्च कर केवल 1 ही विकेट लिया। इसके बाद वह विकेट चटकाने के लिए जूझते रहे। वहीं रोहित शर्मा ने भी 11 गेंदों में 3 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। भारत ने 46 ओवर के बाद 257/5 रन बनाकर मैच में 17 रनों की बढ़त ले ली और दो दिवसीय टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ