IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. इसमें अनुभवी खिलाड़ियों से लेकर कई अनकैप्ड प्लेयर्स का नाम भी शामिल हैं. वहीं, इसमें तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो आईपीएल 2026 सीजन के बाद टीम इंडिया में दोबारा से जगह बना सकते हैं. ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL 2026 के दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.
1. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
‘स्विंग के सुल्तान’ के नाम से मशहूर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में कमाल की गेंदबाजी की है. 36 साल के भुवनेश्वर इस सीजन अब तक खेले 11 मैचों में 21 विकेट हासिल कर चुके हैं और फिलहाल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उनकी स्विंग और लाइन-लेंथ में फिर से पुरानी धार दिखाई दे रही है. भुवी का औसत करीब 15 का रहा है, जबकि इकॉनमी भी लगभग 7.4 की है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें भारत की टी20 टीम में वापस लाने की मांग की है.
बता दें कि, भुवनेश्वर ने 4 साल पहले जनवरी 2022 में आखिरी वनडे और नवंबर 2022 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. वह भारत के लिए अब तक 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 63, 141 और 90 विकेट दर्ज हैं. अगर भुवी बाकी मैचों में भी इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं काफी मजबूत हो सकती हैं.
2. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उनकी फिटनेस को लेकर चयनकर्ताओं ने सवाल उठाए थे, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार खेलकर खुद को फिट साबित किया है. आईपीएल 2026 में शमी ने कई मुकाबलों में नई गेंद से बेहतरीन स्पेल डाले हैं और अब तक खेले 11 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी करीब 8 की रही है.
भले ही ये आंकड़े बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी में पुरानी धार साफ नजर आई है. ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए शमी को फिर से भारत की वनडे योजनाओं में शामिल किया जा सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति उनके अनुभव पर दोबारा भरोसा जताती है या नहीं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ों में घूमते नजर आए अर्शदीप सिंह, वायरल VIDEO ने मचाई खलबली
3. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya)
35 वर्षीय क्रुणाल पंड्या ने पिछले दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता में अहम योगदान दिया है. आईपीएल 2026 में भी क्रुणाल ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को कई मैचों में मजबूती दी है. उन्होंने इस सीजन में 6 पारियों में 35.25 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है और 8.70 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान 2/30 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.
गौरतलब है कि क्रुणाल ने 5 साल पहले आखिरी बार 2021 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था. उन्होंने भारत के लिए 5 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनकी चार पारियों में 65 की औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने वनडे में दो विकेट भी हासिल किए हैं. वहीं, टी20I क्रिकेट में खेले 19 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 24.80 की औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 15 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- अपनी ही तस्वीर के बारे में बात करते हुए भावुक हुईं स्मृति मंधाना, कुछ लोगों की गंदी सोच जानकर हर भारतीय होगा शर्मसार!
संबंधित खबरें
क्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
10 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
11 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
12 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines