Cricket Ban In Monfalcone: क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब यह कुछ देशों में सीमित न होकर कई देशों में पहुंच चुका है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2028 में अमेरिका के लॉस एजेंल्स में होने वाले अगले ओलंपिक में इसको भी शामिल किया है। इस तरह ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट खेल की वापसी हो रही है। लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे हर क्रिकेट प्रेमी को झटका लगेगा। दरअसल इटली के एक शहर ने क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।
हम बात कर रहे हैं इटली के शहर मोनफाल्कोन की, जहां क्रिकेट खेलने पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। इस पूरे फैसले पर शहर के मेयर का बयान सामने आया है। मेयर का कहना है कि क्रिकेट की सांस्कृतिक विरासत को खतरा है। मोनफाल्कोन में तीस हजार से अधिक लोग रहते हैं और उनमें से एक तिहाई विदेशी हैं। इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी मुसलमान हैं। वे 1990 के दशक में विशाल क्रूज जहाज बनाने के लिए इस शहर में पहुंचे थे। यदि कोई इस शहर क्रिकेट खेलते हुए पाया जाता है तो उस पर 100 यूरो पाउंड (दस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।
मोनफाल्कोन की मेयर अन्ना मारिया सिसिंट ने कहा है कि उन्हें अपने शहर और ईसाई मूल्यों को प्रोटेक्ट करने की जरूरत है. उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘हमारा इतिहास मिटाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि इसका कोई मतलब ही नहीं रह गया है। सब बद से बदतर होता जा रहा है।’
हालांकि इस फैसले के पीछे दूसरी वजह भी है। दरअसल मेयर को मुस्लिम विरोधी माना जाता है। उसने शहर के चौराहे पर उन बेंचों को हटा दिया है, जिनका इस्तेमाल बांग्लादेशी बैठने के लिए करते थे। यही नहीं, उन्होंने समुद्र तट पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले पहनावे के खिलाफ भी बात रखी है। इसके बाद उनके इस विचारों के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। मेयर का तर्क है कि क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंदें खतरनाक हैं और इससे किसी को चोट लग सकती है। इसके अलावा मेयर का यह भी मानना है कि पिच बनाने के लिए कोई जगह नहीं है।