Watch Video: हवा में उछला, चीते की तरह लगाई छलांग; मिचेल सेंटनर ने पकड़ा अद्भुत कैच

Mitchell Santner Stunning Catch: द हंड्रेड लीग के दौरान मिचेल सेंटनर ने चीते की तरह छलांग लगाते हुए ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Mitchell Santner

Mitchell Santner

Mitchell Santner Stunning Catch: आजकर क्रिकेट में एक से बढ़कर एक कैच देखने को मिलते हैं। कुछ कैच इतने शानदार होते हैं कि उनको बार-बार देखने का मन करता है। सोशल मीडिया पर भी जो शानदार कैच होते हैं उनका वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं ऐसा ही एक अद्भुत कैच द हंड्रेड लीग में देखने को मिला। मंगलवार को लीड्स के हेडिंग्ले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और लंदन स्पिरिट के बीच खेले गए मैच में ऐसा ही एक कमाल का कैच देखने को मिला।

विज्ञापन

मिचेल सेंटनर ने पकड़ा था ये अद्भुत कैच

इस मैच में लंदन स्पिरिट की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। इस दौरान नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की तरफ से दूसरा ओवर रीस टॉप्ले कर रहे थे। उनके ओवर की पांचवी गेंद पर लंदन स्पिरिट के बल्लेबाज माइकल पेपर ने मिड-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपने सिर के ऊपर से जाती हुई गेंद को देखकर मिचेल सेंटनर ने दौड़ लगाई और लंबी छलांग लगाकर कैच को पकड़ लिया। जिसके चलते माइकल पेपर महज 3 रन बनाकर आउट हुए। सेंटनर का ये शानदार कैच देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान थे। सेंटनर के कैच का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की हुई जीत

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट ने 100 गेंदों पर 8 विकेट खोकर 111 रन बनाए थे। जिसके बाद नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के सामने जीत के लिए 112 रनों का लक्ष्य था। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इस मैच को डीएलएस मैथड से 21 रनों से जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ