BCCI का चौंकाने वाला फैसला, एक साथ भारत की दो-दो टीम में हुए बड़े बदलाव
Team India Squad: इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव का ऐलान किया है.
टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी अपने अभियान की शुरुआत (Image generated by AI)
Team India Squads for England ODI and Zimbabwe T20I: इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है.
विज्ञापन
इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा
BCCI ने रविवार, 12 जुलाई को आधिकारिक बयान जारी बताया कि हर्षित राणा को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20I मुकाबले के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में अचानक दर्द महसूस हुआ. स्कैन में उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई है. चोट के कारण हर्षित इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब वह आगे की जांच और रिहैबिलिटेशन के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे.
विज्ञापन
ऐसे में हर्षित की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. प्रिंस ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट हासिल किए थे. हालांकि, चयनकर्ताओं ने हर्षित की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न चुनकर सबको चौंका दिया है. सिराज न्यूजीलैंड सीरीज के बाद से ही भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं.
वरुण चक्रवर्ती भी जिम्बाब्वे दौरे से बाहर
इसी मुकाबले के दौरान मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई. MRI स्कैन में उन्हें ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी पाई गई. मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है. वरुण भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनकी रिकवरी पर काम किया जाएगा. ऐसे में उनकी जगह अनुभवी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. बिश्नोई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे.
विज्ञापन
🚨 News 🚨
Prince Yadav and Ravi Bishnoi named as replacements for injured Harshit Rana and Varun Chakaravarthy in #TeamIndia's squads for #ENGvIND ODIs and #ZIMvIND T20Is, respectively.