हर्षित राणा ENG vs IND ODI सीरीज से बाहर, अब किसकी होगी टीम इंडिया में एंट्री? ये 5 खिलाड़ी ठोक रहे दावेदारी!

Harshit Rana Replacements: हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. टीम इंडिया के पास कई दावेदार हैं, जो राणा की जगह ले सकते हैं.

gautam gambhir mohammed siraj bhuvneshwar
1 / 6

Harshit Rana Replacements: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया वनडे सीरीज के जरिए इंग्लैंड से बदला लेना चाहेगी. वनडे सीरीज से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए. अब तक BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पहले से स्क्वाड में हैं. भारतीय टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत है. आइए 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जो भारतीय वनडे स्क्वाड में जगह पाने के प्रबल दावेदार हैं. (Image: Instagram/mohammedsirajofficial and )

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज2 / 6

मोहम्मद सिराज काफी अनुभवी गेंदबाज हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. अब हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं, तो सिराज की सीधी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. (Image: Instagram/mohammedsirajofficial and imbhuvi)

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव3 / 6

प्रिंस यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया था. प्रिंस ने पहले ही मैच में धमाल मचा दिया था और आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैचों में भी प्रिंस ने बढ़िया गेंदबाजी की. इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह मिल सकती है. (Image: Instagram/princeyadavofficial25)

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार4 / 6

भुवनेश्वर कुमार के लिए IPL 2026 शानदार रहा था और वो RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. भुवनेश्वर को टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेले हुए काफी समय हो गया है, लेकिन फॉर्म को देखते हुए सिलेक्टर्स उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं. (Image: Instagram/imbhuvi)

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी5 / 6

आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से नाम कमाया. IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन ठीक रहा. हर्षित राणा के बाहर होने के बाद अब आकिब नबी को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. (Image: Instagram/auqib_nabi)

मयंक यादव

मयंक यादव6 / 6

मयंक यादव अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी है. हर्षित राणा अब चोटिल हो गए हैं, तो मयंक यादव को मौका दिया जा सकता है. वो भी बड़े दावेदार हैं. (Image: Instagram/mayankyadav_8)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन