---विज्ञापन---

खेल angle-right

1-2 नहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 15 ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, बुरी तरह फ्लॉप हुए ‘सरपंच’

Shreyas Iyer Captiancy: श्रेयस अय्यर की कप्तानी यूके दौरे पर गई टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई. श्रेयस की अगुवाई में भारतीय टीम ने खराब प्रदर्शन करने के साथ 15 शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए.

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer Captiancy Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया. ‘सरपंच’ साहब के नाम से मशहूर श्रेयस का आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी रिकॉर्ड काफी शानदार रहा था, जिसे देखते हुए सबको उम्मीद थी कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह उसी सफलता को दोहराएंगे, लेकिन फैंस को सिर्फ निराशा हाथ लगी.

बतौर कप्तान श्रेयस का पहला असाइनमेंट यूके दौरा था, जहां भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने थे. हालांकि, यह दौरा टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ. इस दौरे पर भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी और लगातार दो टी20 सीरीज गंवा दिए. श्रेयस की कप्तानी में भारत ने इस दौरे पर 15 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए, जो इससे पहले कभी नहीं बने थे.

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बुरा हाल

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ की. किसी ने सोचा नहीं था कि आयरलैंड जैसी कमजोर टीम वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को इतना बड़ा झटका देगी. पहला मैच गंवाने के बाद भारत से वापसी की उम्मीद थी, लेकिन आयरलैंड ने लगातार दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया को मात देकर इतिहास रच दिया और इतिहास में पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम कर ली.

आयरलैंड में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची, लेकिन वहां भी हालात नहीं बदले. पहले टी20 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इसके बाद इंग्लैंड ने पूरी सीरीज में दबदबा बनाए रखा और लगातार 4 मैच जीतकर भारत का सूपड़ा साफ कर दिया. इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने भारत से आईसीसी टी20I रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छीन लिया. श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और इस दौरान टीम ने कई ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें वो कभी याद नहीं रखना चाहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हर्षित राणा ENG vs IND ODI सीरीज से बाहर, अब किसकी होगी टीम इंडिया में एंट्री? ये 5 खिलाड़ी ठोक रहे दावेदारी!

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत के नाम दर्ज हुए 15 शर्मनाक रिकॉर्ड

  1. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ किसी इंटरनेशनल मुकाबले में हारे.
  2. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई.
  3. पहली बार लगातार 5, 6 और 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज नहीं कर सकी.
  4. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 100 से अधिक रन के अंतर से हार मिली.
  5. टी20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे बड़ी हार (125 रन) झेली.
  6. टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर (76 रन) बनाया.
  7. भारत ने 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई और अपना दबदबा खो दिया.
  8. 7 साल बाद टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 बाइलेटरल सीरीज में हार का सामना किया.
  9. भारतीय टीम ने पहली बार ब्रिस्टल में कोई इंटरनेशनल मैच हारा.
  10. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी विपक्षी टीम ने 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की.
  11. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ 250 से अधिक रन का स्कोर बना.
  12. 1605 दिनों बाद भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी गंवाई.
  13. पहली बार टीम इंडिया ने किसी एक टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में चार मुकाबले हारे.
  14. पहली बार भारत ने लगातार दो बाइलेटरल T20 सीरीज बिना एक भी मैच जीते गंवाई.
  15. श्रेयस अय्यर पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने, जो अपने शुरुआती 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें- 34 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर ने लिया ODI से संन्यास, कोच के ऐलान से फैंस हैरान!

First published on: Jul 12, 2026 02:19 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola