IND vs NZ Final: फंस गई है टीम इंडिया! सुपर संडे में ना हो जाए रोहित की सेना के साथ 'खेल', डरा रहे ये आंकड़े

9 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

IND vs NZ

IND vs NZ

IND vs NZ Final: 9 मार्च 2025 और दुबई का मैदान। इसी तारीख को टीम इंडिया तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपनी झोली में डालने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। रोहित की पलटन के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आजतक टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पटखनी नहीं दी है। हालांकि, टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय रही है और भारतीय टीम ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को धूल चटाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। फैन्स के लिए इस बार का संडे सुपर संडे होने वाला है। मगर रविवार का दिन देखकर भारतीय खेमा टेंशन में आ गया है।

सुपर संडे को बिगाड़ ना जाए बात

दरअसल, टीम इंडिया आईसीसी इवेंट्स में जब भी फाइनल मैच खेलने उतरी है, तो संडे के दिन टीम को हर बार खिताब गंवाना पड़ा है। टीम इंडिया ने जिन खिताबी मैचों में जीत का स्वाद चखा है वो या तो शनिवार या फिर सोमवार के दिन खेले गए हैं। फाइनल मैच जब भी रविवार को खेला गया है, तो टीम इंडिया औंधे मुंह गिरी है। साल 2023 में वनडे विश्व कप का आयोजन भी सुपर संडे को किया गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने रोहित की सेना का सपना चकनाचूर कर डाला था। यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल संडे के दिन होने से भारतीय खेमा टेंशन में आ गया है।

फाइनल में नहीं मिली है जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में टीम इंडिया को आजतक जीत नसीब नहीं हुई है। साल 2000 में भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला गया था, जहां कीवियों ने टीम इंडिया को पटखनी दी थी। वहीं, साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मैच में भी न्यूजीलैंड भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी। भारत ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी बार कोई फाइनल साल 1988 में जीता था। रवि शास्त्री की कप्तानी में टीम इंडिया ने शारजाह कप में कीवियों को धूल चटाई थी। यानी कप्तान रोहित शर्मा के सामने 37 साल का सूखा खत्म करने की चुनौती होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ