जब शिखर धवन से माफी मांगने पहुंचे थे किंग कोहली, विराट के एक जवाब ने जीत लिया था दिल

विराट कोहली और शिखर धवन बचपन के दोस्त हैं. दोनों दिल्ली से आते हैं इसलिए खास बॉन्ड भी साझा करते हैं. कोहली ने एक बार धवन से ड्रेसिंग रूम में माफी मांगी थी.

Cricket News - 2026-06-20T170005.371
1 / 6

विराट कोहली और शिखर धवन की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में एक साथ प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद दोनों भारत के लिए एक साथ कई सालों तक खेले. विराट कोहली की कप्तानी में शिखर धवन ने भारत के लिए खूब रन भी बनाए. दोनों एक साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं. शिखर धवन ने हाल ही में विराट कोहली से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. जब किंग कोहली ने धवन से ड्रेसिंग रूम में माफी मांगी थी. Photo Credit: Virat kohli/ Instagram and X

विज्ञापन

धवन ने सुनिया किस्सा

धवन ने सुनिया किस्सा2 / 6

दरअसल, साल 2018 में भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हुआ था. इस मैच में धवन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और वह लय में लौट रहे थे. इस मैच में एक रन लेने के दौरान विराट कोहली की कॉल पर शिखर धवन रन आउट हो गए थे. Photo Credit: Virat kohli/ Instagram

विज्ञापन

कोहली ने बनाया था शानदार शतक

कोहली ने बनाया था शानदार शतक3 / 6

इसके बाद वह बहुत गुस्से में थे. धवन के आउट होने के बाद कोहली ने इस मैच में शानदार शतक बनाया और मैदान पर उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इसके बाद धवन ने कहा कि विराट मेरे पास आए और बोले मैनु माफ कर दो पाजी. Photo Credit: X

धवन का गुस्सा हुआ शांत

धवन का गुस्सा हुआ शांत4 / 6

धवन का गुस्सा वहीं पर खत्म हो गया. क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर किसी को रन आउट नहीं कराता. धवन ने ये किस्सा हाल ही में अपने इंटरव्यू में साझा किया है. Photo Credit: X

विज्ञापन

कोहली की नजरें आगामी वर्ल्ड कप पर

कोहली की नजरें आगामी वर्ल्ड कप पर5 / 6

विराट कोहली फिलहाल भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. इसके लिए किंग कोहली ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. किंग कोहली फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. चोट की वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में वह वापसी करने के लिए तैयार हैं. Photo Credit: Virat kohli/ Instagram

धवन ने साल 2024 में लिया संन्यास

धवन ने साल 2024 में लिया संन्यास6 / 6

वहीं, शिखर धवन ने दूसरी ओर 24 अगस्त साल 2024 को संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. Photo Credit: Virat kohli/ Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन