हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: डरा रहा हेडिंग्ले में टीम इंडिया का शर्मनाक रिकॉर्ड, 23 साल से नसीब नहीं हुई है जीत

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की इंग्लैंड से सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भिड़ंत हेडिंग्ले के मैदान पर होगी।

विज्ञापन
Shubman Gill

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाना है। टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इस बार इंग्लिश सरजमीं पर पहुंची है। विराट कोहली, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद इंडियन टीम के बल्लेबाजों की इंग्लैंड में अग्निपरीक्षा होगी। हेडिंग्ले में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी कोई बहुत खुश करने वाला नहीं रहा है। टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी जीत 23 साल पहले नसीब हुई थी।

डरा रहा हेडिंग्ले का शर्मनाक रिकॉर्ड

हेडिंग्ले के लीड्स में भारतीय टीम ने अब तक कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं। इस 7 में से टीम इंडिया को सिर्फ 2 में जीत मिल सकी है, जबकि चार मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। हेडिंग्ले में भारतीय टीम ने पहली जीत का स्वाद कपिल देव की कप्तानी में 1986 में चखा है। इसके बाद दूसरी जीत के लिए टीम को 16 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। 2022 में सौरव गांगुली की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एक पारी और 46 रनों से हराया। 2002 के बाद से भारतीय टीम इस मैदान पर जीत को तरस रही है। 23 साल से हेडिंग्ले में टीम इंडिया को जीत नहीं मिल सकी है।

इंग्लैंड रही है हावी

भारतीय टीम का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमें अब तक कुल 136 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। इस दौरान 51 मैचों में जीत इंग्लैंड के हाथ लगी है। वहीं, 35 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से पांच मैचों की सीरीज में उतरेगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बुमराह का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सरजमीं पर कमाल का रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola