विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारत पहुंची टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; देखें Video

Team India: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर अब स्वदेश वापस लौट चुकी है। खराब मौसम के चलते टीम इंडिया पिछले 4 दिन से बारबाडोस में फंसी हुई थी। दिल्ली एयर पोर्ट पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया है।

team india

team india

Team India: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया पिछले 4 दिन से खराब मौसम के चलते बारबाडोस में फंस गई थी। बारबाडोस में तेज बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बारबाडोस में ही रहना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया विश्व कप की ट्रॉफी लेकर भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट पर टीम इंडिया भव्य स्वागत किया गया है। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पोर्ट पर जमा हुई भीड़

टीम इंडिया ने 29 जून को टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेला था। इस मैच को 7 रन से जीतकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद से फैंस को टीम इंडिया के भारत वापस लौटने का इंतजार हो रहा था। पिछले कई दिनों से बारबाडोस का मौसम काफी खराब था। जिसके चलते बारबाडोस के एयपोर्ट भी बंद किए गए थे और टीम इंडिया को 3 दिन वहीं बिताने पड़े, लेकिन अब भारतीय टीम भारत वापस लौट चुकी है। टीम इंडिया के आने की खबर के साथ फैंस भी खिलाड़ियों का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंच गए।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह करीब 6:05 बजे टीम इंडिया को लेकर दिल्ली पहुंची। करीब 7 बजे टीम इंडिया एयरपोर्ट से बाहर निकली, टीम इंडिया के खिलाड़ियों और ट्रॉफी की झलक पाने के लिए फैंस एयर पोर्ट के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया को बारबाडोस से वापस लाने के लिए स्पेशन विमान भेजा गया था। अब टीम इंडिया पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगी इसके बाद मुंबई में टीम इंडिया परेड करके जश्न मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ