---विज्ञापन---

खेल angle-right

अफगानिस्तान ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 3 स्टार खिलाड़ी, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. इनमें से 2 खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया की नजर ODI सीरीज भी अपने नाम करने होगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहली ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. सिर्फ हार्दिक ही नहीं, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. आइए जानते हैं ये तीनों स्टार खिलाड़ी आखिर क्यों अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं.

---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर!

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक को क्वाड्रिसेप की चोट है जिसे ठीक होने में तीन हफ्ते का समय लग सकता है. ऐसे में वे अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक ​बीसीसीआई की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता का विषय हो सकती है.

विराट कोहली भी सीरीज से बाहर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे और IPL 2026 में भी उनका बल्ला जमकर बोला था. कोहली को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वे चोटिल हैं और वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. विराट की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. टीम मैनेजमेंट आगामी बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना चाहती है. हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का अनुभव काफी कम हो जाएगा.

बता दें कि, अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में काफी मजबूत हुई है. उनकी स्पिन गेंदबाजी किसी भी टीम को परेशान करने की क्षमता रखती है. अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया अपने तीन बड़े मैच विनर्स के बिना कैसा प्रदर्शन करती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND W vs ENG W Live Streaming: इंग्लैंड की चुनौती को पार करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यू
पहला वनडे13 जून (शनिवार)धर्मशाला
दूसरा वनडे17 जून (बुधवार)लखनऊ
तीसरा वनडे20 जून (शनिवार)चेन्नई

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी, कई नए चेहरों को मिला मौका

First published on: Jun 10, 2026 12:11 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola