Tamil Nadu Karur stampede: तमिलनाडु के करुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक्टर विजय की रैली के दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें कोई लोगों के मरने की खबर है. इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 31 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं. ये हादसा उस समय हुआ जब तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी यानी (टीवीके) प्रमुख विजय हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे. फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस भी गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गई है. इससे पहले पुष्पा-2 और आरसीबी के इवेंट में भी भगदड़ मची थी. लेकिन सिस्टम ने पूर्व से हुई इस घटना से सबक नहीं लिया और अब एक और हादसे में मासूम लोगों की जान चली गई.
पुष्पा 2 और आरसीबी के कार्यक्रम में भी मच चुकी है भगदड़
इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भी भगदड़ मच गई थी. इस मामले में पुष्पा के एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी.
वहीं, बेंगलुरु की टीम 17 साल बाद आईपीएल जीती थी. ऐसे में टीम ने जश्न मनाने का फैसला किया, जिसमें लाखों फैंस एकत्रित हुए थे। इस दौरान अचानक भगदड़ मची और 11 लोगों की जान चली गई थी. लेकिन सवाल ये है कि आखिर सिस्टम कब इन सब घटना से सबक लेगा?
वी सेंथली बालाजी ने की 31 लोगों के मरने की पुष्टि
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथली बालाजी ने इस हादसे में 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भगदड़ की घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने तुरंत पूछताछ की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल जाने का आदेश दिया, और अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाने और उचित इलाज उपलब्ध कराने की सलाह दी है. कल मुख्यमंत्री खुद यहां आने वाले हैं. अभी तक, 46 लोग प्राइवेट अस्पताल में और 12 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
22 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
52 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines