T20 WC 2024: 'अजीत अगरकर भाई सेलेक्ट करो प्लीज..' शिवम दुबे को लेकर पूर्व दिग्गज की मांग

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में सीएसके के बल्लेबाज शिवम दुबे कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं लखनऊ के खिलाफ मैच में शिवम ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा जिसके बाद अब पूर्व दिग्गज ने उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठाई है।

t2o world cup 2024 shivam dube

t2o world cup 2024 shivam dube Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 का 39वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के दो बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। जी हां हम बात कर रहे हैं सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की। इन दोनों बल्लेबाजों नें मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते सीएसके ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया।

विज्ञापन

खासकर जिस तरह से शिवम दुबे ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया उसके बाद उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठने लगी है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने शिवम दुबे को लेकर अब मुख्य चयनकर्ता से उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग कर दी है।

विज्ञापन

‘टी20 विश्व कप में शामिल करो’

शिवम दुबे ने लखनऊ के खिलाफ काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मैच में शिवम ने महज 27 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में दुबे ने 2 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना ने शिवम दुबे को लेकर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता से एक खास मांग की है। सुरेश रैना ने ट्वीट करके लिखा शिवम दुबे के लिए विश्व कप लोडिंग, अजीत अगरकर भाई सेलेक्ट कोर प्लीज। रैना के इस ट्वीट पर फैंस भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीएसके ने बनाए 210 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 108 रनों की पारी खेली। ये गायकवाड़ का आईपीएल इतिहास का दूसरा शतक है। इसके अलावा सीएसके के कप्तान के रूप में गायकवाड़ का ये पहला शतक है। वहीं गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे ने 66, जडेजा ने 16 और मिचेल ने 11 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ