'उसे देश के लिए खेलने से ज्यादा IPL में मजा आता है', CSK स्टार के साथी का दावा

Mustafizur Rahman CSK: आईपीएल में बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर बवाल मचा हुआ है। पिछले दिनों बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी फूट सामने आई थी। इस बीच उनके साथी ने बड़ा दावा किया है।

Mustafizur Rahman CSK

Mustafizur Rahman CSK

Mustafizur Rahman CSK: भारत में चल रहा आईपीएल कई खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। यहां दुनियाभर के खिलाड़ियों के सामने उन्हें अपना प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इसे तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इसे लेकर फूट पड़ी है। पिछले दिनों सीएसके के स्टार खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बोर्ड अधिकारियों के अलग-अलग बयान सामने आए थे। उन्हें भविष्य में एनओसी मिलने पर भी सस्पेंस जताया जा रहा है।

विज्ञापन

बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयर जलाल यूनुस ने यहां तक कह दिया था कि इसे आईपीएल से कुछ भी नहीं मिलेगा। वहीं बीसीबी डायरेक्टर अकरम खान ने इसे फायदे का सौदा बताया था। अब मुस्तफिजुर रहमान को लेकर उनके एक साथी खिलाड़ी ने बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन

मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलना ज्यादा अच्छा लगता है

बांग्लादेश के पेसर शोरिफुल इस्लाम ने कहा- मुस्तफिजुर को बांग्लादेश टीम के लिए खेलने से ज्यादा आईपीएल में मजा आता है। शोरिफुल ने इस दावे के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि क्योंकि आईपीएल में नेशनल टीम के बजाय दबाव कम होता है।

विज्ञापन

‘हर बॉल देखता हूं’

दरअसल, बांग्लादेश के लिए खेलते समय आपके देश के लोगों को बहुत सारी उम्मीदें होती हैं। यदि आप ऐसा कर पाने में सफल नहीं होते तो बहुत ज्यादा दबाव में आ जाते हैं।” क्रिकबज से बात करते हुए शोरिफुल ने कहा- मैं मुस्तफिजुर की हर गेंद को देखता हूं। इसके बाद अगले दिन उससे बात करता हूं।

विज्ञापन

बेहतरीन लय में हैं मुस्तफिजुर रहमान

शोरिफुल ने कहा कि पिछले कुछ साल में वह एक-दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। इससे उस पर दबाव आ गया था। अब आईपीएल में खेलते हुए वह बिना दबाव के बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। मुस्तफिजुर रहमान ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। रहमान ने 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ