T20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव प्रसारण पर आया बड़ा अपडेट, ICC-JioStar में बना रहेगा रिश्ता?

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और जियोस्टार के बीच डील टूटने की खबरें सामने आई थीं, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी थी. हालांकि, अब ICC और जियोस्टार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके डील टूटने की खबरों को खारिज कर दिया है. बयान में साफ कहा गया है कि यह डील 2027 तक जारी रहेगी.

ICC T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज होने में अब 2 महीने से भी कम का वक्त बचा है. वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और जियोस्टार के बीच डील टूटने की खबरें सामने आई थीं, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी थी. लेकिन अब आईसीसी ने क्रिकेट फैंस को राहत की खबर दी है.

विज्ञापन

आईसीसी और जियोस्टार ने खुद डील टूटने की अफवाहों को खारिज कर दिया है. ICC और जियोस्टार ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर साफ कहा कि उनकी 3 बिलियन डॉलर की डील बिल्कुल ठीक है और 2027 तक ऐसे ही जारी रहेगी.

विज्ञापन

ICC ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक

हाल ही में इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियोस्टार ने ICC के साथ अपनी ब्रॉडकास्टिंग डील को बीच में ही तोड़ने का मन बना लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, डील की भारी कीमत कंपनी के लिए भारी पड़ रही है और इससे उन्हें वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है. दरअसल, जियोस्टार ने 2024 से 2027 के लिए भारत में ICC इवेंट्स के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स करीब 27 हजार करोड़ रुपये में हासिल किए थे.

इसी वजह से कंपनी डील को समय से पहले तोड़ने की सोच रही है. हालांकि, अब ICC-JioStar ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, दोनों ने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही थीं कि डील टूट गई है या जियोस्टार पीछे हट रहा है वो सब गलत है. जियोस्टार अब भी भारत में ICC का ऑफिशियल मीडिया राइट्स पार्टनर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- तूफानी शतक के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिल सकती टीम इंडिया में एंट्री? जानें क्या है ICC का नियम

ICC-JioStar ने जारी किया बयान

ICC और जियोस्टार ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को इन सारी अटकलों को खारिज कर करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है. इस बयान में ICC और JioStar ने कहा कि “जियोस्टार अपने कॉन्ट्रैक्ट की सभी शर्तों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों ही मिलकर भारतीय फैंस को आने वाले ICC टूर्नामेंट्स की बिना रुकावट, खासकर टी20 वर्ल्ड कप की बेहतरीन कवरेज देने पर फोकस कर रहे हैं.”

बयान में आगे दोनों ने साफ किया कि सभी इवेंट्स की तैयारियां पूरी तरह प्लान के अनुसार चल रही हैं और इसका किसी भी दर्शक, विज्ञापनदाता या इंडस्ट्री पार्टनर पर जरा भी असर नहीं पड़ रहा है. ICC और जियोस्टार लंबे समय के पार्टनर हैं और लगातार मिलकर यह सोचते रहते हैं कि कैसे इस साझेदारी से क्रिकेट को और आगे बढ़ाया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ