T20 World Cup 2024 Virat Kohli: न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं, लेकिन टीम के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। विराट कोहली अमेरिका कब पहुंचेंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को होने वाला वार्मअप मैच भी मिस कर सकते हैं। अब कोहली से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए विराट कोहली!
विराट कोहली की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि वह अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। कोहली एयरपोर्ट पर पैपराजी से घिरे हुए नजर आए। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल के बाद बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था। कुछ समय पहले वह अनुष्का के साथ डिनर डेट पर गए थे। सिर्फ कोहली को छोड़कर बाकी टीम के खिलाड़ियों के अमेरिका पहुंचने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे। अब उन पर विराम लगता नजर आ रहा है।
वार्मअप मैच भी खेलेंगे
कोहली की तस्वीरें सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वे 1 जून को होने वाला वार्मअप मैच खेलेंगे। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने विराट कोहली से ओपनिंग कराने की बात कही है। देखना होगा कि स्टार बल्लेबाज वर्ल्ड कप में कौनसे नंबर पर उतरते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन (741) बनाने पर ऑरेंज कैप जीती है। कई दिग्गजों ने कहा है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखेंगे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली
गौरतलब है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने 27 मैचों की 25 इनिंग में 1141 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ल्ड कप में कोहली का औसत 81.50 और स्ट्राइक रेट 131.30 है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट के इस महाकुंभ में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया का पसीना बहा रहा ये गेंदबाज, कौन है रोहित-सूर्या के साथ दिखा अनजान खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines