T20 WC 2024: पाकिस्तान की हार से बना गजब संयोग, क्या टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप?

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था। इस विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम का एक मुकाबला टाई रहा।

India Pakistan T20 World Cup 2024

India Pakistan T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम को USA के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुपर ओवर में हार मिली। पाकिस्तान टीम की इस हार के बाद एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत सकती है। जी हां, आज से करीब 17 साल पहले जब पाकिस्तान की टीम मैच टाई होने पर हारी तो भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम को टाई मैच में मिली हार

हम बात कर रहे हैं टी-20 विश्व कप 2007 की। पाकिस्तान की टीम को डर्बन में खेले गए ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच 14 सितंबर 2007 को खेला गया था। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। इसके बाद मैच टाई हुआ तो बॉल आउट से नतीजा निकाला गया।

विज्ञापन

पाकिस्तान के गेंदबाज रहे फेल 

बॉल आउट में तीन राउंड हुए। जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने बॉल को स्टंप से हिट कर गिल्लियां उड़ा दीं, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट को छू भी नहीं पाया। दूसरे राउंड में हरभजन सिंह ने भी गिल्लियां बिखेरीं, लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज उमर गुल फेल रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने भी बॉल को हिट किया, लेकिन शाहिद अफरीदी इसमें नाकाम रहे। इस तरह बॉल आउट में टीम इंडिया ने ये मुकाबला 3-0 से जीता।

विज्ञापन

बन रहा गजब संयोग 

इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जहां उसका सामना टीम इंडिया से हुआ। जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 5 रन से जीता। अब पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया की जीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून और यूएसए के खिलाफ 12 जून को मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। देखना होगा कि भारतीय टीम इन मैचों में प्रदर्शन कर सुपर-8 का सफर कैसे तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ