PAK vs USA: क्या यूएसए से हारने के लिए आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी? पाक टीम का बना मजाक

T20 World Cup 2024 PAK Vs USA: यूएसए से हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की आर्मी के साथ ट्रेनिंग वाला वीडियो शेयर करके बाबर की टीम का मजाक बनाया जा रहा है।

T20 World Cup 2024 PAK Vs USA pakistan cricket team training

T20 World Cup 2024 PAK Vs USA pakistan cricket team training

T20 World Cup 2024 PAK Vs USA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत टी20 विश्व कप में बेहद खराब रही है। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए जैसी अपने से कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा। वहीं विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम की आर्मी के साथ ट्रेनिंग काफी चर्चा में थी। पाक आर्मी के साथ खिलाड़ियों ने जमकर ट्रेनिंग की थी लेकिन विश्व कप के पहले ही मैच में उनकी सारी ट्रेनिंग धरी की धरी रह गई। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की ट्रेनिंग का मजाक बन रहा है।

विज्ञापन

आर्मी के साथ ट्रेनिंग नहीं आई काम

विश्व कप से पहले फिटनेस को देखते हुए पाक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाक आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वहीं अब पाक टीम की ट्रेनिंग का मजाक बन रहा है। ट्रेनिंग का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से पहले आर्मी कैंप में ट्रेनिंग कर रही थी.. क्रिकेट खेलने आये हो ना अमेरिका??

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पाक टीम की ट्रेनिंग का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाक खिलाड़ी अलग ही तरह की ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये ट्रेनिंग की पाकिस्तान टीम के काम आने वाली है।

विज्ञापन

सुपर-8 की राह मुश्किल

यूएसए से हारने के बाद पाकिस्तान की सुपर-8 की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान का अगला मैच टीम इंडिया के साथ है। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का रिकॉर्ड वैसे भी काफी खराब है। ऐसे में पाक टीम के लिए जीतना उतना आसान नहीं होगा। वहीं सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 2 मैच कम से कम जीतने ही होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ