USA vs PAK: युवराज सिंह ने इस रणनीति पर उठाए सवाल, पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया टैग

USA vs PAK Yuvraj Singh: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद युवराज सिंह ने Super Over में पाक टीम की रणनीति पर सवाल उठाया है। उन्होंने फखर जमां को टैग किया।

Yuvraj Singh USA vs PAK

Yuvraj Singh USA vs PAK

USA vs PAK Yuvraj Singh: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में USA की टीम ने PAK को हराकर इतिहास रचा। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। दोनों टीमों के बीच 159 रन पर खेला गया मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था। जिसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला। पाकिस्तान की टीम सुपर ओवर में 5 रन से ये मुकाबला हार गई। यूएसए ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम और कप्तान बाबर आजम को इस उलटफेर के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और विश्व कप में एम्बेसडर युवराज सिंह ने भी पाकिस्तान की स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

फखर जमां को क्यों नहीं मिली स्ट्राइक?

युवराज सिंह ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मुझे समझ नहीं आया कि फखर जमां ने सुपर ओवर में पारी की शुरुआत क्यों नहीं की। बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ उस एंगल से हिट करना आसान होता है जिसे गेंदबाज बनाने की कोशिश कर रहा होता है। दरअसल, पाकिस्तान की पारी की शुरुआत इफ्तिखार अहमद ने की थी।

विज्ञापन

उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका जमाया, लेकिन तीसरी पर कैच आउट हो गए। उसके बाद सभी गेंदें शादाब खान ने खेलीं, जिस पर पाकिस्तान की टीम 8 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। फखर जमां को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। युवी इसी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में फखर को टैग भी किया।

विज्ञापन

दबाव में स्मार्ट निर्णय लेने के लिए यूएसए की तारीफ

इसके साथ ही युवराज ने यूएसए की टीम की तारीफ की। युवी ने आगे कहा- दबाव में स्मार्ट निर्णय लेने के लिए यूएसए की टीम को श्रेय देना होगा, खासकर कप्तान मोनार्क पटेल को। अब पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत की जरूरत होगी। उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग की जरूरत है। युवी ने आगे कहा कि भारत की मजबूत शुरुआत के साथ हमें हराना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची यूएसए

दो मैचों में जीत के बाद यूएसए की टीम 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान की टीम इस हार के बाद 0 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। अब भारतीय टीम का मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान और 12 जून को यूएसए से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इन मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ