T20 WC 2024: केएल राहुल को नहीं मिला मौका, रिंकू सिंह को रिजर्व रखने पर भड़के फैंस

T20 World Cup 2024 Team India Squad: टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। इसमें केएल राहुल को जगह नहीं दी गई है। वहीं रिंकू सिंह ने भी 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में जगह नहीं बनाई है। वह रिजर्व के तौर पर शामिल किए गए हैं।

Rinku Singh KL Rahul Team India

Rinku Singh KL Rahul Team India

T20 World Cup 2024 Team India Squad: जून में शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जहां रिंकू सिंह को रिजर्व प्लेयर के तौर में टीम में एंट्री मिली है, तो वहीं केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे फैंस खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन

रिंकू सिंह के फैंस की उम्मीदों को झटका 

रिंकू सिंह केकेआर के शानदार बल्लेबाज हैं। वो मुश्किल परिस्थितयों में टीम को खतरे से बाहर निकालते हैं। कई बार उन्होंने अपनी फिनिशिंग क्षमता भी साबित की है। उनका रन रेट भी दूसरे बल्लेबाजों से काफी बेहतर हैं। बावजूद इसके टीम इंडिया के स्क्वाड में रिंकू को एक रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल देख फैंस की उम्मीदों को एक झटका लगा है। फैंस को उम्मीद थी कि रिंकू को टी 20 के मेन स्क्वाड में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतना ही सोशल मीडिया पर Rinku Singh ट्रेंड भी कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

केएल राहुल को नहीं मिली जगह 

2023 में वनडे विश्व कप में भारत की तरफ से केएल राहुल एक विकेटकीपर बल्लेबाल के तौर पर शामिल हुए थे। जहां पर राहुल ने बल्ले और विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में भी वे बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 9 मैचों ने राहुल ने 378 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144 रहा। हालांकि वे ऋषभ पंत और संजू सैमसन से काफी पीछे रह गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

2 जून से खेला जाएगा विश्व कप 

विश्व कप 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप के लिए तकरीबन सभी देशों में अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। देखना होगा कि टीम इंडिया का स्क्वाड भारत के विश्व कप के अरमानों को कितना पूरा कर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ