T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री

T20 World Cup 2024 South Africa Squad: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

t20 world cup 2024 South Africa announce team

t20 world cup 2024 South Africa announce team

T20 World Cup 2024 South Africa Squad: आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों रयान रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन को विश्व कप के लिए टीम में जगह दी गई है।

विज्ञापन

2 अनकैप्ड खिलाड़ी, एक गेंदबाज तो एक बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका टी20 लीग में रयान रिकेल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में रिकेल्टन ने बल्लेबाजी करते हुए 173 के स्ट्राइक रेट से 530 रन बनाए थे। रयान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा ओटनील बार्टमैन ने इस टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए ओटनील ने 8 मैचों में 18 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में इस बार साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में सौपी गई है। इस टूर्नामेंट के लिए इस बार अफ्रीका की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। वहीं आईपीएल 2024 में साउथ अफ्रीका के कई बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। एडेन मार्करम से लेकर हेनरिक क्लासेन तक शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका टीम

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ