T20 WC 2024: 2 साल में कितनी बदल गई टीम इंडिया? इन 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में 7 बदलाव किए गए हैं। केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा भी कई नाम हैं, जो इस बार टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

Team India Squad T20 World Cup 2024

Team India Squad T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से घोषित स्क्वाड में कई नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। खास बात यह है कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में से 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौनसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार टीम में दिखाई नहीं देंगे।

विज्ञापन

ये 7 खिलाड़ी आउट

पिछले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की टीम से केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल का पत्ता साफ हो गया है। हालांकि मोहम्मद शमी चोटिल हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन

खास बात यह है कि केएल राहुल और दिनेश कार्तिक दोनों ही इस आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं। दोनों ही सीनियर खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड कप खेलने का तजुर्बा भी है, लेकिन दोनों में से एक भी खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाया है। केएल राहुल और दिनेश कार्तिक की जगह इस बार ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने जगह बनाई है।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन का खराब फॉर्म

रविचंद्रन अश्विन भी पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं। अश्विन ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे। उनका औसत 25.83 और इकोनॉमी 8.15 की रही थी। अश्विन की जगह कुलदीप यादव जैसे स्पिनर ने वर्ल्ड कप में जगह बनाई है। दीपक हुड्डा भी खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

ये हैं तेज गेंदबाजी के विकल्प

हालांकि तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन उनकी जगह मोहम्मद सिराज की एंट्री हो गई है। तेज गेंदबाजों में भारत के पास इस वर्ल्ड कप स्क्वाड के 15 खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह जैसे ही विकल्प हैं। वहीं मीडियम फास्ट गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या जैसा विकल्प मौजूद है। वेस्ट इंडीज की पिचों पर स्पिन गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि टीम में स्पिन गेंदबाज के विकल्प ज्यादा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

9 खिलाड़ियों की वापसी

पिछले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में से रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह रिपीट किए गए हैं। यानी 9 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी की है। जबकि नए नामों में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। रिजर्व प्लेयर में शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। कुल मिलाकर नई टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है। जिनके भरोसे टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना साकार हो सकता है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या- उप कप्तान, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, विराट कोहली, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी 

रिंकू सिंह, खलील अहमद, शुभमन गिल और आवेश खान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ