T20 WC 2024: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग

T20 World Cup 2024: बीसीसीआई जल्द ही टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है। इसको लेकर बीसीसीआई सेलेक्टर्स और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बीच इस तारीख को बैठक होने वाली है।

t20 world cup 2024 team india squad bcci meeting

t20 world cup 2024 team india squad bcci meeting Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। फैंस की नजरें विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का ऐलान करने की तैयारी कर ली है। भारतीय क्रिकेट फैंस का अब इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत भी खुल सकती है, क्योंकि आईपीएल 2024 में युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बीसीसीआई सेलेक्टर्स को काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन

इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान!

टी20 विश्व कप 2024 के लिए सभी देश अपनी-अपनी टीम की घोषणा 1 मई तक कर सकते हैं। वहीं अब बीसीसीआई भी टीम इंडिया का ऐलान करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के ऐलान को लेकर बीसीसीआई 27 या 28 अप्रैल को एक बैठक करने वाली है। इस बैठक दिल्ली में हो सकती है क्योंकि इस दौरान मुंबई इंडियंस का मैच भी दिल्ली में ही होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली में ही मौजूद होंगे।

विज्ञापन

हार्दिक के नाम पर सबसे ज्यादा फोकस

आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स मौका दे सकते हैं। वहीं इस बार हार्दिक पांड्या के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा होने वाली है। हार्दिक का हालिया फॉर्म कुछ अच्छा नहीं है। खासकर गेंदबाजी में हार्दिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक न तो विकेट रोक पा रहे हैं और न ही ज्यादा रन बचा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ