T20 World Cup 2024 Siddarth Matani: टीम इंडिया अमेरिका पहुंचकर टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय टीम 1 जून को वार्मअप मैच खेलेगी। ये मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस में जुटी है। जहां कई खिलाड़ी नेट्स में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इन बल्लेबाजों को एक भारतीय-अमेरिकी गेंदबाज मदद कर रहा है। गुरुवार को कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के साथ उनके कुछ फोटो सामने आए। आइए आपको बताते हैं कि ये अनजान गेंदबाज कौन है…
माइनर क्रिकेट लीग खेल चुके हैं सिद्धार्थ मतानी
इस गेंदबाज का नाम सिद्धार्थ मतानी है। मतानी स्पिन गेंदबाज हैं और वह यूएसए में रहते हैं। सिद्धार्थ माइनर क्रिकेट लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया क्रिकेट एसोसिएशन (NCCA) के तहत कई टीमों के लिए खेलते हुए सिद्धार्थ मतानी ने 141 मैचों में 2335 रन बनाए हैं और 172 विकेट लिए हैं। मुंबई में जन्मे मतानी इससे पहले सूर्यकुमार यादव के खिलाफ खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें कभी आईपीएल या फिर मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।
विराट कोहली नहीं पहुंचे न्यूयॉर्क
आपको बता दें कि फिलहाल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टीम से नहीं जुड़े हैं। वह कुछ दिन बाद न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि वह भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले वार्मअप मैच को मिस कर सकते हैं। विराट ने बीसीसीआई से ब्रेक की अनुमति मांगी थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों समेत कोचिंग और अन्य स्टाफ न्यूयॉर्क पहुंच चुका है। रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू सिंह भी अमेरिका पहुंच चुके हैं। वह आईपीएल फाइनल की वजह से न्यूयॉर्क नहीं पहुंच पाए थे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
46 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines