T20 World Cup 2024 Team India: अमेरिका पहली बार टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। अमेरिका इससे अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है। उसने इसके लिए कई नए स्टेडियम बनाए हैं। न्यूयॉर्क का नासाउ स्टेडियम भी उन्हीं में से एक है। जहां भारतीय टीम के 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी के साथ वहां 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच भी होगा। टीम इंडिया अभी न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस में जुटी है। जहां वह खुश नहीं है। जी हां, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम न्यूयॉर्क में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं है।
औसत सुविधाओं से खुश नहीं
क्रिकेटनेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोच राहुल द्रविड़ कैंटियाग पार्क में टीम को दी गई औसत सुविधाओं से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बुधवार दोपहर को नेट सेशन के लिए आए। उन्होंने अस्थायी वेन्यू पर उपलब्ध 6 ड्रॉप-इन पिचों में से तीन को यूज किया। एक सूत्र की मानें तो “पिच और अन्य सुविधाएं अस्थायी हैं। सब कुछ औसत दर्जे का नजर आ रहा है। टीम ने इसे लेकर अपनी चिंताएं भी जताई हैं।”
ICC ने किया इनकार
हालांकि जब क्रिकेटनेक्स्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संपर्क किया तो बताया गया कि किसी भी टीम ने अभ्यास सुविधाओं के बारे में कोई शिकायत नहीं की है। टीम इंडिया कैंटिग पार्क की सुविधाओं का इस्तेमाल 1 जून तक करेगी। इसके बाद ये एकमात्र प्रैक्टिस सेंटर होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास की सुविधा नहीं रखी गई है। इसका इस्तेमाल केवल मैचों के लिए ही किया जाएगा। ICC ने कैंटिग पार्क को टीमों के लिए ऑफिशियल ट्रेनिंग फैसिलिटी के रूप में डवलप किया है। यह स्टेडियम से काफी दूर है।
मौसम ने बढ़ाई चिंता
सुविधाओं के साथ ही मौसम ने भी टीमों की चिंता बढ़ा दी है। न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। डलास में आए तूफान से स्टेडियम की स्क्रीन भी टूट गई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में होने वाले मैच को लेकर भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया का पसीना बहा रहा ये गेंदबाज, कौन है रोहित-सूर्या के साथ दिखा अनजान खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines