T20 WC 2024: बारबाडोस में किस हाल में है टीम इंडिया? सामने आया रोहित-कोहली का वीडियो

Team India Barbados: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बाद बारबाडोस में फंस गई है। कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के लौटने में देरी हो सकती है। टीम इंडिया को सोमवार को रवाना होना था।

Team India

Team India

Team India Barbados: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम जल्द ही भारत वापस लौटेगी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम इंडिया बारबाडोस में फंस गई है। कहा जा रहा है कि ग्रेड 3 तूफान बेरिल द्वीप के नजदीक आ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है। टीम इंडिया को सोमवार को बारबाडोस से रवाना होना था। अब टीम इंडिया के वापस लौटने में देरी हो सकती है।

विज्ञापन

सामने आए रोहित-विराट के वीडियो

अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के वीडियो सामने आए हैं। जिससे फैंस की टेंशन थोड़ी दूर हो सकती है। दरअसल, रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ होटल के पास बीच पर जाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे फोटोशूट के लिए गए थे।

विज्ञापन

विराट कोहली ने दिया फैंस को ऑटोग्राफ

इसी के साथ विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह नन्हे फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इन दोनों वीडियोज को देखकर फैंस को सुकून मिला है। फैंस का कहना है कि अगर टीम इंडिया तूफान के डर के कारण होटल में पैक होती तो ये दो खिलाड़ी बाहर क्यों निकलते।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार कर रही है प्रयास

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी होटल में फंस गए हैं। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। भारतीय खिलाड़ियों को लाइन में लगकर डिनर करना पड़ रहा है। बारबाडोस में कर्फ्यू जैसा माहौल है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि एयरपोर्ट को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल टीम इंडिया की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है। फिलहाल भारतीय टीम बारबाडोस में होटल हिल्टन में रुकी हुई है। ये होटल समुद्र के बेहद नजदीक है। इसलिए फैंस लगातार टेंशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ