T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रिकॉर्डों की झड़ी लग रही है। टूर्नामेंट में अब सुपर-8 के दौर का आगाज हो चुका है। सुपर-8 का दूसरा मैच आज इंग्लैंड और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। इंग्लैंड की टीम ने 17.3 ओवर में ही 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की खूब कुटाई हुई है। वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर डालने वाले दुनिया के छठवें गेंदबाज बन गए हैं।
कैसे आए 30 रन
वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड टीम की ओर से 16वां ओवर लेकर आए थे। इंग्लैंड को 30 गेंदों पर 40 की दरकार थी। स्ट्राइक पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलिप साल्ट थे, जो 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे। शेफर्ड की पहली गेंद पर साल्ट ने चौका मारा और अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की दूसरी गेंद पर साल्ट ने छक्का जड़ दिया। इसकी अगली गेंद पर साल्ट ने फिर से बाउंड्री लगाई। ओवर की चौथी गेंद पर साल्ट ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा और अगली गेंद पर स्क्वायर लेग पर पुल शॉट खेलकर छक्का मारा। ओवर की 5 गेंदों पर 26 रन आ चुके थे। ओवर की अंतिम गेंद पर साल्ट ने फुलटॉस गेंद को भी मिडऑफ के ऊपर से चौका मारा और पूरे ओवर में कुल 30 रन बटोर लिए।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे मंहगा ओवर
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम दर्ज है। उन्हें भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 के वर्ल्ड कप में 6 छक्का जड़ा था। युवराज सिंह ने इस ओवर में 36 रन जुटाए थे। इस रिकॉर्ड की बराबरी मौजूदा वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने की। अजमतुल्लाह उमरजई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप में 1 ओवर में 36 रन लुटाए थे। वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोमरियो शेफर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर करने वाले छठवें गेंदबाज हैं। देखें सबसे महंगे ओवर की लिस्ट –
1. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – भारत – 2007 – 36 रन
2. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान) – वेस्टइंडीज – 2024 – 36 रन
3. जेरेमी गॉर्डन (कनाडा) – अमेरिका – 2024 – 33 रन
4. इजतुल्लाह दौलतजाई (अफगानिस्तान) – इंग्लैंड – 2012 – 32 रन
5. बिलावल भट्टी (पाकिस्तान) – ऑस्ट्रेलिया – 2014 – 30 रन
6. रोमारियो शेफर्ड (वेस्टइंडीज) – इंग्लैंड – 2024 – 30 रन