T20 WC 2024: टीम इंडिया का ऐलान होते ही फ्लॉप होने लगे ये 6 खिलाड़ी, खाता भी नहीं खुल पा रहा

T20 World Cup 2024: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा होते ही कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है।

T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024 Team India

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टीम की घोषणा होते ही कुछ सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। कुछ स्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने पर फैंस और एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं। खास बात यह है कि टीम का ऐलान ऐसे वक्त में हुआ है, जब खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं। इनमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका आईपीएल में प्रदर्शन बेहतर नहीं है। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह मिली है। अब इन खिलाड़ियों का टीम की घोषणा होने के बाद फ्लॉप होना शुरू हो गया है। यहां तक कि कुछ खिलाड़ियों का तो खाता ही नहीं खुल पा रहा है, तो वहीं कुछ जमकर रन लुटा रहे हैं। कुछ ऐसा ही चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले मुकाबले में भी देखा गया।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या 

सबसे पहले बात मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की। पांड्या को वर्ल्ड कप टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम का ऐलान होने के बाद पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला। वह बल्लेबाजी और कप्तानी में फ्लॉप रहे। पांड्या खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

शिवम दुबे 

टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद शिवम दुबे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह अब तक विस्फोटक बल्लेबाजी करते आए हैं। उन्हें इसी आधार पर टीम में मौका दिया गया है, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह शून्य पर आउट हो गए। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें हरप्रीत बराड़ ने बोल्ड किया।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है, लेकिन सीएसके के लिए खेलते हुए जडेजा पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा को 10वें ओवर में राहुल चाहर ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस आईपीएल में खास नहीं रहे हैं। रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित की फॉर्म ने भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव 

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी ये आईपीएल बेहतर नहीं रहा है। सूर्या ने अब तक 7 मैचों में 176 रन बनाए हैं। टीम का ऐलान होने के बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप रहे। सूर्या महज 10 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह 

इसी तरह अर्शदीप सिंह भी फ्लॉप रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने अपने 4 ओवर में 13 की इकोनॉमी से 52 रन लुटाए। अर्शदीप को धोनी ने भी जमकर कूटा। अर्शदीप को सिर्फ एक विकेट मिला। उन्होंने रुतुराज गायकवाड को आउट किया।

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन 

हालांकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को इतनी जल्दी जज नहीं किया जा सकता, लेकिन इस फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। देखना होगा कि वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस कैसी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ