PBKS vs CSK: मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे को क्या हुआ?

IPL 2024 PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे को बाहर रखा गया है। दोनों खिलाड़ियों पर कप्तान रुतुराज गायकवाड ने अपडेट दिया है।

Matheesha Pathirana and Tushar Deshpande CSK Injury

Matheesha Pathirana and Tushar Deshpande CSK Injury

IPL 2024 PBKS vs CSK: आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हैं। चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन से दो स्टार गेंदबाज बाहर हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें जगह नहीं मिली है। टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस बात का खुलासा किया।

मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे चोटिल

रुतुराज ने टॉस हारने के बाद कहा- मथीशा पथिराना चोटिल हैं। उन्हें ‘निगल’ है। तुषार देशपांडे भी ठीक नहीं हैं। हमें उनकी कमी खलेगी। पथिराना और देशपांडे की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है। बता दें कि निगल इंजरी में दर्द या जकड़न का अनुभव होता है। अगर दर्द बढ़ जाता है तो खिलाड़ी का दौड़ना मुश्किल हो जाता है।

मैं भी फील्डिंग ही चुनता

रुतुराज ने आगे कहा- मैं भी फील्डिंग चुनता। हालांकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी यह जानते हुए भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे कि मैं टॉस हार जाऊंगा। रुतुराज ने पिच पर कहा- ओस के साथ यहां बचाव करना हमेशा मुश्किल होता है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम से शिखर धवन नदारद रहे। कप्तानी कर रहे सैम कुरेन ने कहा- पिछले गेम से आत्मविश्वास मिला है। हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत थी।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन:

सैम कुरेन (कप्तान), राइली रूसो, जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ