---विज्ञापन---

खेल angle-right

CSK vs PBKS: मैच के बीच थाला के साथ हुई चीटिंग? धोनी बोलते रहे, अंपायर ने एक नहीं सुनी

IPL 2024 CSK vsPBKS:  चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चीटिंग होने की खबर सामने आ रही है। यह चीटिंग किसी और के साथ नहीं, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ होने की बात कही जा रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

---विज्ञापन---

IPL 2024 CSK vs PBKS: आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चीटिंग होने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह चीटिंग किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई है, जो खुद बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान जब सीएसके पहले बल्लेबाजी कर रही थी और महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे, इसी दौरान माही के साथ चीटिंग होने की खबर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: PAK ने किया वेन्यू का ऐलान, इस मैदान पर खेले जाएंगे भारत के सभी मैच

आज फिर माही ने दिखाया दम

महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से आज फिर कुछ अच्छे शॉट देखने को मिले हैं। वह भले ही आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए, लेकिन आज भी धोनी के बल्ले से छक्के-चौके देखने को मिला है। माही ने इस मैच में 11 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौके और एक छक्के भी लगाए। जब धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे, गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए हुए थे। ओवर के चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर धोनी थे। दोनों टीमों में से किसी के पास रिव्यू नहीं बचा था। अर्शदीप इस ओवर में पहले ही 2 वाइड दे चुके थे। जब अर्शदीप ने चौथी गेंद डाली, तो वह धोनी के सिर के ऊपर से गई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या बुमराह का साथ दे पाएंगे अर्शदीप-सिराज, अमेरिका में ‘दीप-राज’ का टेस्ट

---विज्ञापन---

ये है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी ने ऑन फील्ड अंपायर से वाइड की मांग की, लेकिन अंपायर ने वाइड नहीं दिया। इसके बाद धोनी नॉन स्ट्राइक एंड पर बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श से पूछने के लिए गए कि गेंद वाइड थी या फिर नहीं। धोनी ने मिचेल को भी इशारा किया कि गेंद सिर के ऊपर से गई है, लेकिन धोनी के बार-बार अंपायर से वाइड मांगने के बाद भी अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला। रिव्यू नहीं होने के कारण माही भी काफी मजबूर दिख रहे थे। इससे धोनी के साथ-साथ उनके करोड़ों फैंस भी खफा हो गए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बात की जा रही है कि धोनी के साथ चीटिंग हुई है।

First published on: May 01, 2024 10:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola