मयंक यादव को मिल सकती है गुड न्यूज, BCCI ने की तैयारी

Mayank Yadav BCCI: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव को बीसीसीआई की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

Mayank Yadav BCCI

mayank yadav

Mayank Yadav BCCI: लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल में अपनी स्पीड से चकित किया है। मयंक यादव 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते नजर आए हैं। हालांकि हाल ही में वे चोट से लौटकर आए, लेकिन दोबारा चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण अब उनके आईपीएल खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया है। इस बीच उन्हें गुड न्यूज मिल सकती है।

विज्ञापन

जल्द ही दिया जाएगा फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट

21 साल के क्रिकेटर को बीसीसीआई की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। बोर्ड के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया- जल्द ही उन्हें फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट सौंपा जाएगा। बीसीसीआई से जुड़ने के बाद उनकी प्रदर्शन की निगरानी की जा सकेगी। सेलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को बनाए रखने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

यदि मयंक यादव को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रेक्ट मिलता है तो वे विदवथ कावेरप्पा, उमरान मलिक, यश दयाल, विजय कुमार और आकाशदीप के साथ शामिल हो जाएंगे। इस कॉन्ट्रेक्ट के जरिए मयंक यादव को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में खुद को ग्रूम करने का मौका मिलेगा। वह मेडिकल टीम और स्पोर्ट्स साइंस टीम की देखरेख में रहेंगे।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह ने क्यों नहीं बनाई 15 खिलाड़ियों में जगह, हो गया खुलासा

विज्ञापन

मयंक की चोट पर अपडेट 

मयंक यादव की चोट गहरी है। एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर ने भी उनकी चोट पर अपडेट दिया था। उनके पेट के निचले भाग में सूजन की शिकायत है। वहीं बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, मयंक को ग्रेड-1 की चोट होने की संभावना है। फिलहाल उनका अगले कुछ मैचों में खेलना संदिग्ध है। यदि लखनऊ की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करती है तो वह लौट सकते हैं।

विज्ञापन

4 मैचों में चटकाए हैं 7 विकेट

मयंक यादव को इससे पहले अपने तीसरे ही मैच में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें चार हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा। जैसे ही वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लौटे, उन्होंने 3.1 ओवर फेंके। इसके बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ। फिर उन्हें बाहर ले जाया गया। मयंक यादव ने अब तक 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 12.14 और इकोनॉमी 6.99 की है। मयंक को टी-20 वर्ल्ड कप का भी दावेदार बताया जा रहा था। कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ