T20 World Cup 2024 Semi Final SA vs AFG Prediction: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम के बीच टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार जीत दर्ज की। दोनों टीमें त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आमने सामने-रहीं। गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से शुरू हुआ मुकाबला कुछ ही देर में खत्म हो गया क्योंकि अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में 9 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। खास बात यह है कि इस महामुकाबले से पहले कई भविष्यवाणी की गईं। कुछ ने अफगानिस्तान से एक बार फिर बड़े उलटफेर की उम्मीद की तो वहीं कुछ का कहना था कि साउथ अफ्रीका इस बार चोकर्स का टैग हटाकर फाइनल में एंट्री लेगी।
तोते ने की भविष्यवाणी
इस महामुकाबले से पहले एक दिलचस्प भविष्यवाणी भी सामने आई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तोते का फोटो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें उसे दोनों टीमों का नाम लिखकर दो पर्चियां दी गईं। इस पर तोते ने अपनी चोंच से साउथ अफ्रीका का नाम चुना। यानी तोते ने भविष्यवाणी की कि साउथ अफ्रीका की टीम ये मुकाबला जीतेगी। साउथ अफ्रीका के जीतने के बाद ये तोता चर्चा में है। हालांकि इस भविष्यवाणी के वायरल होने के बाद अफगानिस्तान के फैंस भड़क गए थे। हैदर नाम के एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ये एक पक्षी के अधिकारों का हनन है।
दोनों टीमों में साउथ अफ्रीका का पलड़ा हमेशा भारी
हालांकि दोनों टीमों में अब तक हुए टी-20 मुकाबलों की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने कुल तीन बार अफगानिस्तान को शिकस्त दी है। साल 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 37 रन से हराया था। जबकि 2010 में ब्रिजटाउन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 59 रन से जीत मिली थी। अब उसने एक बार फिर अफगानिस्तान को शिकस्त देकर इस लय को बरकरार रखा है।
ये भी पढ़ें: Team India के 7 खिलाड़ी पास, 4 फेल, कहीं इंग्लैंड न कर दे खेल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ना पिच, ना गर्मी और ना रिजर्व डे…रोहित शर्मा को सताई इस बात की चिंता
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines