T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने वाला है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में वो गलतियां कभी नहीं करना चाहेगी, जो आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में की थी। वनडे विश्व कप में कई ऐसे खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया गया था, जिस पर कप्तान और सेलेक्टर ने भरोसा तो खूब जताया था, लेकिन वह भरोसे पर खड़े नहीं उतर सके थे। ऐसे में रोहित शर्मा आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल इन 3 खिलाड़ियों को गलती से भी टी20 विश्व कप में मौका नहीं देना चाहेंगे। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था, इस कारण से टी20 विश्व कप से इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय है।
https://twitter.com/Anishmondal231/status/1767433128115609899
ये भी पढ़ें:- PL 2024: क्या सच में चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे Rohit Sharma? पूर्व दिग्गज भी हुए हैरान
स्पिन गेंदबाज को नहीं मिलेगा मौका
भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। वैसे भी टी20 विश्व कप में अश्विन की उम्र भी आड़े आने वाली है। अश्विन 37 साल के हो गए हैं। इतनी अधिक उम्र में खिलाड़ी को टी20 विश्व के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। वैसे भी वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट नहीं खेले हैं। इस कारण से रोहित उन्हें विश्व कप टीम के लिए कभी नहीं चुनना चाहेंगे।
https://twitter.com/Ramzanidrees90/status/1767476318784934165
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पूरी तरह से बदल गई CSK की टीम, जानें ओपनिंग मैच में कैसी होगी प्लेइंग 11
ऑलराउंडर खिलाड़ी भी होगा बाहर
भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को भी विश्व कप 2023 के दौरान टीम का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके थे। इस कारण से शार्दुल का भी टी20 विश्व कप 2024 से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। अगर भारत को ऑलराउंडर खिलाड़ी की जरूरत पड़ती है, तो उनकी जगह शिवम दूबे को टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भी भारत के पास ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में शार्दुल का टी20 विश्व कप से बाहर होना तय माना जा रहा है।
https://twitter.com/fantasy_d11/status/1767459684230029648
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ा स्टार खिलाड़ी
तेज गेंदबाज भी होगा बाहर
भारत के एक और तेज गेंदबाज हैं प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हें आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उस समय भारतीय टीम की जरूरत थी, ताकि रिप्लेसमेंट के लिए कोई तेज गेंदबाज का ऑप्शन हो। इसी कारण से कृष्णा को टीम में शामिल किया गया। लेकिन अब टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा ये अजमाइस कभी नहीं करना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
48 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines