IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ा स्टार खिलाड़ी

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले जहां फैंस को विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है तो वहीं दूसरा स्टार खिलाड़ी आरसीबी के कैंप से जुड़ चुका है। जिसके बाद फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। आईपीएल 2024 में आरसीबी का पहला मैच 22 मार्च को सीएसके के साथ होगा।

IPL 2024 Royal Challengers Bangalore camp Faf du Plessis join virat kohli

IPL 2024 Royal Challengers Bangalore camp Faf du Plessis join virat kohli Image Credit: Social Media

IPL 2024 Royal Challengers Bangalore : आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं अब मैच से पहले एक स्टार खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कैंप से जुड़ गया है। जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक विराट कोहली को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि कब किंग कोहली आरसीबी के कैंप से जुड़ेंगे। फैंस को बेसब्री से इंतजार है विराट कोहली के आरसीबी कैंप से जुड़ने का।

विज्ञापन

RCB कैंप से जुड़े फाफ डु प्लेसिस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। 22 मार्च को आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। इससे पहले टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी कैंप के साथ जुड़ गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आरसीबी ने शेयर किया है। वीडियो में फाफ डु प्लेसिस शानदार पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरसीबी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘कैप्टन फैंटास्टिक घर वापसी’ इसके बाद कप्तान डु प्लेसिस को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

खास बात ये है कि इसी दिन दो साल पहले आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान घोषित किया था। दरअसल साल 2021 के आईपीएल के अंत में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद आरसीबी की कप्तानी साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ही कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को विराट की वापसी का इंतजार

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट से दूर बने हुए हैं। इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी विराट कोहली ने नाम वापस ले लिया था। दरअसल इस दौरान विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे। आखिरी बार विराट को अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। अब फैंस को विराट कोहली की वापसी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली 17 मार्च तक आरसीबी के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ