---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: क्या सच में चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे Rohit Sharma? पूर्व दिग्गज भी हुए हैरान

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के सीएसके में जाने को लेकर बीते कुछ दिन पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक बयान दिया था। जिसके बाद अब एक और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज का इसको लेकर बयान सामने आया है।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। वहीं इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर इस टीम के साथ जा सकते हैं या उस टीम के। वहीं इसको लेकर जब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने न्यूज 24 पर बताया था कि वो भविष्य में रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए देखना चाहते हैं। वहीं अब अंबाती रायडू के बाद टीम इंडिया के एक और पूर्व क्रिकेटर का रोहित शर्मा को लेकर बयान सामने आया है।

हरभजन सिंह ने की रोहित शर्मा की प्रशंसा

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बताया कि मैं अंबाती रायडू के बयान से हैरान हूं लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि सीएसके क्या करने वाली है? आज तक मैं आईपीएल की नीलामी को नहीं समझ पाया हूं। हरभजन सिंह ने आगे रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित शर्मा का इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान सकारात्मक पक्ष ये देखने को मिला कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को स्वतंत्रता से खेलने का मौका दिया। जिसके बाद सभी युवा खिलाड़ियों ने सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया। बता दें, हाल ही में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया है। इस सीरीज में रोहित का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। रोहित ने सीरीज में दो बेहतरीन शतक भी लगाए थे।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कप्तानी से हटाए जाने के बाद लग रही अटकलें

दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई थी। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने टीम का नया कप्तान भी बना दिया था। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैंस काफी नाराज भी दिखे थे। अभी तक फैंस टीम के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

इसके बाद से रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस टीम का साथ छोड़ने और दूसरी टीम में जाने की अटकलें तेज हो रही है। लेकिन अभी तक इसको लेकर रोहित शर्मा की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अभी तक मुंबई इंडियंसक के कैंप के साथ भी नहीं जुड़ें हैं। जबकि मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम के कैंप के साथ नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पूरी तरह से बदल गई CSK की टीम, जानें ओपनिंग मैच में कैसी होगी प्लेइंग 11

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के साथ जुड़ा स्टार खिलाड़ी

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: विराट कोहली के बाहर होने की खबरों के बीच फैंस का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

First published on: Mar 13, 2024 11:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola