T20 World Cup 2024 India vs Afghanistan: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 47 रन से शानदार जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 181 रन लगाए। जिसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने आए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाले। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में कुलदीप को जगह देकर मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया। अब रोहित ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ी तो वे तीन स्पिनर के साथ न जाकर पेसर्स को जगह देंगे।
सूर्या और हार्दिक की तारीफ
रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- हम यहां पर पिछले दो साल से टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि यहां की परिस्थितियां क्या हैं। हमने उसी के अनुसार योजना बनाई है। बल्लेबाजों ने शानदार प्रयास करते हुए 181 रन बनाए। इसके बाद बेहतरीन गेंदबाजों ने इसे बखूबी डिफेंड किया। हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उस समय सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की साझेदारी महत्वपूर्ण थी। हमें खेल को गहराई तक ले जाने वाले बल्लेबाजों की जरूरत थी। उन्होंने वो काम बखूबी किया।
जरूरत पड़ी तो बदलाव के लिए तैयार
रोहित ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा- बुमराह की क्लास और वह क्या कर सकते हैं, यह हम सब जानते हैं। वह किसी भी परिस्थिति में जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं। वह सालों से ऐसा कर रहे हैं। तीन स्पिनरों के संयोजन पर रोहित ने कहा- हमें परिस्थितियों और विपक्षी टीम का आकलन करना होगा। हम उसके आधार पर जरूरत पड़ने पर बदलाव करने के लिए तैयार हैं। हमें यहां की परिस्थितियों के हिसाब से लगा कि तीन स्पिनर अच्छे होंगे। अगर अगली बार यह सीमर के अनुकूल रही तो हम उनके साथ जाएंगे। आगे अगर जरूरत पड़ी तो मैं तीन तेज गेंदबाजों को मौका देने के लिए तैयार हूं। यानी हो सकता है कि एक स्पिनर को तेज गेंदबाज के आने से बाहर बैठना पड़े।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया ने हिलाई सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: इन 4 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, जीत के बावजूद उठे सवाल
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिद्धू की जान हलक में आई, सूर्या ने ऐसा क्या किया?
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines