T20 WC 2024: टीम इंडिया ने हिलाई सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका

T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई।

Indian Team T20 WC 2024

Indian Team

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table: टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 47 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 विश्व कप सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का हाल…

टीम इंडिया ने हासिल किए 2 अंक 

टीम इंडिया ने ग्रुप-1 में सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल हिला डाली है। भारतीय टीम ने एक मैच में जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल कर लिए हैं। टॉप पर पहुंची टीम इंडिया के पास +2.35 का नेट रन रेट हो गया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 0 अंक के साथ सबसे नीचे पहुंच गई है। उसके पास -2.35 का नेट रन रेट है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने अब तक सुपर-8 का एक भी मैच नहीं खेला है। इसलिए उनके पास शून्य अंक हैं।

विज्ञापन

अफगानिस्तान को करनी होगी वापसी

आपको बता दें कि सुपर-8 में हर टीम को 3 मैच खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें से सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2 मैचों में जीत जरूरी हो सकती है। भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 22 जून और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। जबकि अफगानिस्तान का अगला मैच 23 जून को ऑस्ट्रेलिया और 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

क्या है ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल का हाल 

ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम एक मैच में जीत दर्ज करने के बाद 2 पॉइंट और +1.343 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। साउथ अफ्रीका 2 अंक और +0.900 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूएसए एक मैच में हार के बाद 0 अंक और -0.900 के नेट रन रेट के साथ तीसरे और वेस्ट इंडीज 0 अंक और -1.343 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। इस तरह देखा जाए तो दोनों ग्रुप्स (ग्रुप-1 और ग्रुप-2) की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने सबसे अधिक नेट रन रेट हासिल किया है। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी चार टीमें इस बार सेमीफाइनल का सफर तय करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ