---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए तैयार रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बयान

T20 World Cup 2024 India vs Afghanistan: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कुलदीप यादव को मौका दिया। जबकि मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 India vs Afghanistan: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 47 रन से शानदार जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 181 रन लगाए। जिसका पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने आए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाले। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में कुलदीप को जगह देकर मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया। अब रोहित ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ी तो वे तीन स्पिनर के साथ न जाकर पेसर्स को जगह देंगे।

सूर्या और हार्दिक की तारीफ

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा- हम यहां पर पिछले दो साल से टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि यहां की परिस्थितियां क्या हैं। हमने उसी के अनुसार योजना बनाई है। बल्लेबाजों ने शानदार प्रयास करते हुए 181 रन बनाए। इसके बाद बेहतरीन गेंदबाजों ने इसे बखूबी डिफेंड किया। हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उस समय सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की साझेदारी महत्वपूर्ण थी। हमें खेल को गहराई तक ले जाने वाले बल्लेबाजों की जरूरत थी। उन्होंने वो काम बखूबी किया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जरूरत पड़ी तो बदलाव के लिए तैयार

रोहित ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा- बुमराह की क्लास और वह क्या कर सकते हैं, यह हम सब जानते हैं। वह किसी भी परिस्थिति में जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं। वह सालों से ऐसा कर रहे हैं। तीन स्पिनरों के संयोजन पर रोहित ने कहा- हमें परिस्थितियों और विपक्षी टीम का आकलन करना होगा। हम उसके आधार पर जरूरत पड़ने पर बदलाव करने के लिए तैयार हैं। हमें यहां की परिस्थितियों के हिसाब से लगा कि तीन स्पिनर अच्छे होंगे। अगर अगली बार यह सीमर के अनुकूल रही तो हम उनके साथ जाएंगे। आगे अगर जरूरत पड़ी तो मैं तीन तेज गेंदबाजों को मौका देने के लिए तैयार हूं। यानी हो सकता है कि एक स्पिनर को तेज गेंदबाज के आने से बाहर बैठना पड़े।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया ने हिलाई सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल, अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: इन 4 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, जीत के बावजूद उठे सवाल 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिद्धू की जान हलक में आई, सूर्या ने ऐसा क्या किया? 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह 

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!

First published on: Jun 21, 2024 12:40 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola