हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: रिंकू सिंह के पिता का छलका दर्द, हो चुकी थी जश्न की तैयारी

T20 World Cup 2024 Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Rinku Singh Father Reaction

T20 World Cup 2024 Rinku Singh: टी20 विश्व कप के लिए भारत की तरफ से खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन रिंकू का ये सपना टूट सकता है। रिंकू सिंह को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। हालांकि उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में लिया गया है। जिससे उनके फैंस और माता-पिता का दिल टूट गया है।

मिठाई और पटाखे लेकर आए थे

इस मामले में रिंकू सिंह के पिता रिएक्शन सामने आया हैं। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि रिंकू को टी20 टीम के लिए चुना जाएगा। इसका जश्न मनाने के लिए वे मिठाई और पटाखे भी लेकर आए थे, लेकिन जैसे ही टीम इंडिया की घोषणा हुई तो रिंकू का नाम ना देखकर उन्हें दुख हुआ। पिता ने बताया कि रिंकू का भी दिल टूटा है। उसने अपनी मां से बात कर इस बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: बाबर आजम बन सकते हैं नंबर-1, सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा

विज्ञापन

आईपीएल में प्रदर्शन रहा फीका 

सभी जानते है कि रिंकू सिंह केकेआर के एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो अंतिम ओवरों में गेंदबाज की बखिया उधेड़ देते हैं और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर ही दम लेते हैं, लेकिन इस बार के आईपीएल में रिंकू सिंह का प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर गावस्कर का रिएक्शन, इस खिलाड़ी के ना होने से हैरान

विज्ञापन

काफी नीचे बल्लेबाजी करते हैं रिंकू

हालांकि रिंकू का स्ट्राइक रेट भी ठीक है, लेकिन इस बार उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं बन पाए हैं। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि केकेआर के ओपनर्स ही इतने रन बना लेते हैं कि रिंकू की पारी ही नहीं आती। कई बार रिंकू का बल्लेबाजी क्रम भी बदला है। जिस कारण से उन्हें रन बनाने का मौका नहीं मिला और उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘मेरा भी एक बंदा नहीं लिया…’, टीम इंडिया के स्क्वाड पर क्या बोले सहवाग?

विज्ञापन

संजू सैमसन और शिवम दुबे टीम में शामिल 

राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आखिरकार टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में जगह मिल गई। आईपीएल में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 161 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 4 अर्धशतक शामिल हैं। इसकी बदौलत इस बार के आईपीएल में राजस्थान टॉप पर बरकरार है। उधर पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे शिवम दुबे को भी आईपीएल में उनकी मेहनत का इनाम मिला है। शिवम में आईपीएल के लगभग हर एक मैच में रनों की बरसात की है। जिससे टीम को फायदा मिला है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहले हार, फिर BCCI की मार; हार्दिक पांड्या पर मंडराया बैन का खतरा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह ने क्यों नहीं बनाई 15 खिलाड़ियों में जगह, हो गया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola