T20 WC 2024: रिंकू सिंह ने क्यों नहीं बनाई 15 खिलाड़ियों में जगह, हो गया खुलासा

Rinku Singh T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में जगह नहीं बनाई है। उन्हें रिजर्व में रखा गया है।

Rinku Singh T20 World Cup 2024

Rinku Singh T20 World Cup 2024

Rinku Singh T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। केएल राहुल बाहर कर दिए गए हैं। वहीं रिंकू सिंह को 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं दी गई है। रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। यानी उन्हें सिर्फ तभी मौका मिल सकता है, जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए। या फिर विशेष परिस्थितियों में भी उन्हें मेन टीम में शामिल किया जा सकता है। रिंकू सिंह को आखिरकार टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह क्यों नहीं मिली, इसे लेकर एक खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

बदकिस्मत रहे रिंकू सिंह 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि रिंकू सिंह ने शायद इम्पैक्ट प्लेयर रूल की कीमत चुकाई है। वह थोड़े बदकिस्मत रहे हैं। हार्दिक पांड्या के मामले में भले ही वह अभी खराब फॉर्म में हों, लेकिन वह अब भी सर्वश्रेष्ठ सीम बॉलिंग ऑलरांउडर हैं। ऐसे में उन्हें बाहर करके जोखिम नहीं लिया जा सकता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहा ये भी जा रहा है कि मंगलवार को अहमदाबाद में हुई चयन समिति की मीटिंग में इस बात पर सहमति जताई गई कि रिंकू सिंह के बजाय शिवम दुबे को 15 खिलाड़ियों में शामिल किया जाना चाहिए। रिंकू को 15 खिलाड़ियों में शामिल करना अव्यवहारिक भी लग रहा था।

विज्ञापन

रिंकू ने चुकाई इम्पेक्ट प्लेयर रूल की कीमत 

रिंकू के रिजर्व प्लेयर्स में जाने के बाद इस बात को लेकर इस बात को जोर देकर कहा जा रहा है कि उन्होंने इम्पेक्ट प्लेयर रूल की कीमत चुकाई है। दरअसल, केकेआर रिंकू सिंह को बल्लेबाजी में थोड़ा नीचे भेजती है। उन्होंने 8 पारियों में केवल 82 गेंदें खेली हैं। यानी रिंकू ने हर पारी में लगभग 10 गेंद ही खेली हैं। रिंकू को इस तरह बल्लेबाजी के थोड़े कम मौके मिले।

विज्ञापन

सीएसके ने किया शिवम दुबे का इस्तेमाल

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे को इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर बखूबी इस्तेमाल किया है। उन्हें हर मैच लगभग 23 गेंदें मिलीं। ये रिंकू से 13 गेंदें ज्यादा हैं। शिवम ने 9 मैचों में 203 गेंदें खेलीं, जिसमें उन्होंने 350 रन बनाए हैं। यानी शिवम दुबे को रिंकू सिंह से ज्यादा मौके मिले हैं। बल्लेबाजी में ऊपर भेजने और घरेलू पिचों का भी उन्हें फायदा हुआ है। हालांकि रिंकू सिंह भले ही टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं, लेकिन वे वार्मअप मैच खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ