T20 WC 2024: राहुल द्रविड़ के बाद अब गौतम गंभीर हेड कोच होंगे या नहीं? BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान

T20 World Cup 2024 Gautam Gambhir New Coach: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के दूसरी बार चैंपियन बनने के साथ राहुल द्रविड़ का भी कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं इसको लेकर अब बीसीसीआई अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है।

Gautam Gambhir Rahul Dravid

Gautam Gambhir Rahul Dravid

T20 World Cup 2024 Gautam Gambhir New Coach: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसको टीम इंडिया जीतकर विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। राहुल द्रविड की कोचिंग में ये टीम इंडिया का आखिरी मैच था। अब टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने वाला है। बीसीसीआई कभी भी हेड कोच के लिए पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर के नाम का ऐलान कर सकती है। वहीं विश्व कप फाइनल के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन

गौतम गंभीर बनेंगे नए हेड कोच!

भारतीय टीम की जीत के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजन बिन्नी ने कहा कि गौतम गंभीर के पास काफी अनुभव है। अगर वे टीम इंडिया के हेड कोच बनते हैं तो ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात होगी। भारत को ऐसे कोच की जरूरत है जो काफी अनुभवी हो और जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेले हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने नए हेड कोच ऑफिशियल रूप से ऐलान नहीं किया है। हालांकि बीसीसीआई गंभीर का इंटरव्यू ले चुकी है और गौतम गंभीर द्वारा रखी गई सभी शर्तों को भी बीसीसीआई ने मान लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित-विराट ने T20I से लिया संन्यास

विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इतना ही नहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

विज्ञापन

इसको लेकर रोजर बिन्नी ने कहा कि एकदम से शीर्ष खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को लाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन हमें उम्मीद है कि टीम को ऐसे युवा क्रिकेटर मिलेंगे जो वहीं काम कर सके तो रोहित और विराट ने करके दिखाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ