T20 WC 2024: पाकिस्तान को मिल सकता है खतरनाक मेंटोर, सहवाग से भी विस्फोटक दिग्गज पर टिकी नजरें

T20 World Cup 2024 Pakistan Team: आगामी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को खतरनाक दिग्गज मेंटोर मिल सकता है। जिसमें पूर्व दिग्गज का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है जो टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से भी खतरनाक था।

T20 World Cup 2024 Pakistan team mentor

T20 World Cup 2024 Pakistan team mentor Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024 Pakistan Team: टी20 विश्व कप को लेकर अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान नहीं किया है। विश्व कप से पहले अब पाक टीम को एक और टी20 सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलनी है। वहीं अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि पाक टीम में मेंटोर के रूप में एक पूर्व खतरनाक दिग्गज की एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान टीम के खेल में काफी सुधार देखने को मिल सकता है, इस दिग्गज की एंट्री से टीम को इस बार टी20 विश्व कप में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

विवियन रिचर्ड्स पर पाक क्रिकेट की नजरें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले काफी सालों से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम एक मजबूत मेंटोर की तलाश में है। जिसमें पाक की नजरें वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज और विस्फोटक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स पर टिकी हैं। इस बार टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाने वाला है। ऐसे में अगर रिचर्ड्स पाक टीम के मेंटोर बन जाते हैं तो वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में पाक टीम को काफी फायदा हो सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग में दिखा था जलवा

पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) में विवियन रिचर्ड्स क्वेटा ग्लैडियेटर्स टीम के साथ जुड़े थे। उनके मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। पीएसएल के दौरान खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन और मजबूत मानसिकता का श्रेय पूर्व दिग्गज को दिया था। इसके बाद से पीसीबी की दिलचस्पी विवियन रिचर्ड्स में दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसएल के दौरान क्वेटा ग्लैडियेटर्स के साथ जिस तरह से काम किया उससे हम बेहद प्रभावित थे। ऐसे में अगर रिचर्ड्स पाक टीम के मेंटोर बनते हैं तो ये काफी अहम होगा।

विज्ञापन

सहवाग से भी खतरनाक थे रिचर्ड्स

विवियन रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज के लिए जब तक क्रिकेट खेला तब तक विपक्षी गेंदबाज उनसे खौफ खाते थे। अपने करियर में रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज के लिए 121 टेस्ट और 187 वनडे मैच खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में रिचर्ड्स का बल्लेबाजी औसत 50 से ऊपर का था। इसके अलावा वनडे में उनका बल्लेबाजी औसत 47 का रहा था। जो टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से भी बेहतर था। सहवाग का टेस्ट क्रिकेट में औसत 49.34 का था और वनडे क्रिकेट में 35 का।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ