'मैंने सेलेक्टर्स के पैर नहीं छुए, इसलिए रिजेक्ट हुआ..' गौतम गंभीर का अपने करियर पर बड़ा दावा

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल 2024 में केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर ने अपने शुरुआती करियर के संघर्ष की कहानी बताई है। गंभीर का कहना है कि उन्होंने कभी सेलेक्टर्स के पैर नहीं छुए, जिसके चलते उनको रिजेक्ट भी होना पड़ा था।

ipl 2024 kkr vs srh Gautam Gambhir said I Did Not Touch Selectors Feet

ipl 2024 kkr vs srh Gautam Gambhir said I Did Not Touch Selectors Feet

Gautam Gambhir: आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर के रूप में काम कर रहे हैं। गौतम की केकेआर में वापसी के बाद से ही इस सीजन टीम का प्रदर्शन ही बदल गया। केकेआर प्लेऑफ में पहुंच गई है और टीम का क्वालिफायर 1 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाला है। जिसका काफी हद तक श्रेय गौतम गंभीर को भी जाता है जिस तरह से मिलकर उन्होंने टीम के साथ काम किया है। अक्सर गौतम अपने बेबाक बयान की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। वहीं एक बार फिर से गौतम ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे फिर उनके बयान की चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन

गौतम ने बताई अपने क्रिकेट करियर के संघर्ष की कहानी

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के साथ यूट्यूब पर एक चौट शो के दौरान बताया कि जब मैंने अपने पहले अंडर-14 टूर्नामेंट के लिए प्रयास किया तब मेरा चयन इसलिए नहीं हो सका क्योंकि मैंने सेलेक्टर्स के पैर नहीं छुए थे। उस वक्त मेरी उम्र 13 या 14 साल होगी। उसके बाद मैंने खुद से वादा किया कि मैं कभी सेलेक्टर्स के पैर नहीं पकडूंगा। आज भी मैं खिलाड़ियों को अपने पैर छूने नहीं देता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गंभीर ने आगे बताया कि जब मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में असफल हुआ था तो लोग मुझे कहते थे कि मैं अच्छे परिवार से आता हूं तो मुझे क्रिकेट खेलने की क्या जरूरत है और मुझे अपने पिता का बिजनेस संभालना चाहिए। लोगों को मेरे बारे में यहीं धारणा थी लेकिन मेरे लिए भारत के लिए क्रिकेट खेलना अहम था।

केकेआर को 2 बार बनाया चैंपियन

भारतीय टीम के साथ-साथ गौतम गंभीर ने केकेआर के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया था। गंभीर ने अपनी कप्तानी में पहली बार केकेआर को चैंपियन बनाया था। सबसे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने साल 2012 में आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा साल 2014 में दूसरी बार केकेआर चैंपियन बनी थी। इस साल भी टीम की कमान गंभीर के हाथों में थी। वहीं एक बार फिर से केकेआर खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ