T20 World Cup 2024 में खराब प्रदर्शन करके ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम अब फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऐसा अनोखा कारनामा कर रहे हैं जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फील्डिंग की वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो को देखकर जहां लोग पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। वहीं, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फैंस इसे देखकर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने अपने अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी गद्दे पर कैच पकड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। यूजर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि “पाकिस्तान के खिलाड़ी बेड के गद्दे पर फील्डिंग करने का अभ्यास कर रहे हैं। क्या भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टॉप टीमें भी इसी तरह ट्रेनिंग करती हैं? यही वजह है कि हम इतने पीछे हैं। इससे दुख होता है”
वर्ल्ड कप में दिखी थी खराब फील्डिंग
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लिया था। यहां टीम को USA और भारत से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आयरलैंड और कनाडा से ही मैच जीत पाई थी। हालांकि इन मैचों में भी पाकिस्तान को काफी संघर्ष करना पड़ा था। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने इन चारों मैचों में खराब फील्डिंग की थी। खिलाड़ियों ने कैच टपकाने के साथ ही अतिरिक्त रन भी खूब लुटाए थे।
सोशल मीडिया पर उड़ रही है खिल्लियां
आर्मी कहां है
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी। उसमें वह पाकिस्तान की आर्मी के साथ फिटनेस वर्कआउट कर रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खूब मजाक बना था। इस बार भी एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि “आर्मी कहां है?”
देखें और भी कमेंट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
16 mins agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
2 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
2 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
3 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines