PAK Vs USA: क्रिकेट मैदान पर फिर विवाद, पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मैच ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। यूएसए के क्रिकेटर ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पर मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

T20 World Cup 2024 pak vs usa

T20 World Cup 2024 pak vs usa

T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले विश्व कप 2024 के मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। यूएसए से मिली हार के बाद पाक टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है। वहीं अब इस मैच को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के एक तेज गेंदबाज पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस गेंदबाज पर ये आरोप यूएसए के खिलाड़ी ने ही लगाया है।

विज्ञापन

हारिस राउफ पर लगा आरोप

पाकिस्तान और यूएसए के साथ खेले गए मैच के बाद यूएसए के अनुभवी क्रिकेटर रस्टी थेरॉन ने तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। रस्टी थेरॉन ने ट्वीट करके लिखा कि हारिस राउफ को नाखून से गेंद को खरोचा। जो गेंद 2 ओवर पहले ही बदली गई हो उस नई गेंद को रिवर्स करना आसान नहीं। आगे उन्होंने आईसीसी को टैग करके लिखा क्या हम सिर्फ दिखावा करने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान को यूएसए की ऐतिहासिक जीत

यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके बाद 20 ओवर में यूएसए भी 159 ही बना पाई थी। फिर मैच का रिजल्ट निकालने के लिए दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बनाए। अब मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 20 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में पाक टीम महज 13 रन ही बना पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ