कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? भारत के लिए खेला विश्व कप, अब USA टीम में रहकर PAK को दिखाया आयना

USA Vs PAK Who is Saurabh Netravalkar: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रवलकर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। क्या आप जानते हैं सौरभ का भारत से खास नाता है।

Who is Saurabh Netravalkar

Who is Saurabh Netravalkar

USA Vs PAK Who is Saurabh Netravalkar: विश्व कप 2024 में 6 जून को पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मैच में पाकिस्तान का सामना मेजबान यूएसए से हुआ। अपने पहले ही मैच में बाबर आजम की पाकिस्तान को यूएसए जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सुपर ओवर से रिजल्ट निकाला गया और सुपर ओवर में यूएसए ने बाजी मारी। सुपर ओवर में यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रवलकर ने कमाल की गेंदबाजी की।

विज्ञापन

कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर?

भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर का नाम अब क्रिकेट प्रेमियों की जुबां पर है। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करके यूएसए को जीत दिलाई। सौरभ का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था। सौरभ साल 2010 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी समय तक घरेलू क्रिकेट भी खेला।

विज्ञापन

विज्ञापन

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे खिलाड़ी सौरभ के पूर्व साथी है। साल 2015 मे सौरभ यूएसए चले गए थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में यूएसए के लिए अपना डेब्यू किया था। इतना ही सौरभ यूएसए टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। साल 2010 अंडर-19 विश्व कप में सौरभ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सौरभ ने कमाल की गेदंबाजी का नजारा पेश किया। यूएसए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद सुपर ओवर में भी सौरभ ने कमाल करके दिखाया और पाक को हराने में अहम योगदान दिया। सुपर ओवर में यूएसए ने पाक के सामने जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाक टीम महज 13 रन ही बना पाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ