India vs Afghanistan: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के तहत खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से करारी मात दी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रन पर ढेर हो गई। भले ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन कुछ फ्लॉप खिलाड़ियों ने टेंशन बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि वे कौनसे खिलाड़ी हैं, जिनकी फॉर्म भारतीय फैंस के लिए चिंता का सबब बन गई है।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में एक बार फिर फ्लॉप रहे। रोहित ने 13 गेंदों में 1 चौका जमाकर सिर्फ 8 रन बनाए। वह तीसरे ओवर में खराब शॉट खेलकर कैच आउट हुए। रोहित यूएसए के खिलाफ 3 और पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोहित बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ लगातार कमजोर साबित हो रहे हैं। फैंस उनके बल्ले से रन देखने को तरस गए हैं। उनकी फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है।
विराट कोहली
ओपनिंग करने आए विराट कोहली भी इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। कोहली ने 24 गेंदों में 24 रन बनाए। वह सिर्फ एक छक्का लगा सके। कोहली को राशिद खान ने नौवें ओवर में शिकार बनाया। बाउंड्री के पास मोहम्मद नबी ने उनका कैच पकड़ा। विराट इससे पहले यूएसए के खिलाफ 0, पाकिस्तान के खिलाफ 4 और आयरलैंड के खिलाफ महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। किंग कोहली के ओपनिंग के लिए आने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
शिवम दुबे
शिवम दुबे की फॉर्म को लेकर टीम इंडिया की चिंता शुरू से ही बढ़ गई थी। दुबे पाकिस्तान के खिलाफ महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। आयरलैंड के खिलाफ 2 गेंदों में एक भी रन नहीं बना पाए। हालांकि उनकी फॉर्म में वापसी यूएसए के खिलाफ नाबाद 31 रन से हुई, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह 7 गेंदों में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। दुबे को राशिद खान ने 11वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया।
रवींद्र जडेजा
स्टार ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल रवींद्र जडेजा लगातार निराश कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह 5 गेंदों में एक चौका ठोक 7 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के खिलाफ वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि जडेजा ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई का विकेट चटकाकर वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया। कहना गलत नहीं होगा कि अगर इन खिलाड़ियों की फॉर्म वापस नहीं आई, तो बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम को खामियाजा उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिद्धू की जान हलक में आई, सूर्या ने ऐसा क्या किया?
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines